रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी चुनाव में 4 सहयोगी दलों को कितनी सीटें देगी BJP? सीट बंटवारे के नए फॉर्मूले ने बढ़ाई सियासी हलचल!​ | पहाड़ों पर बर्फबारी, तापमान 0 से नीचे … दिल्ली-UP समेत कई उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन, IMD का अलर्ट​ | Jasprit Bumrah ने Tom Latham को दोनों पारियों में शून्य पर आउट कर रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

आर्यवर्धन सिंह मौत मामला: सपा नेता ने DM को सौंपा ज्ञापन, कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग​

गोरखपुर में 18 नवंबर को PDA रथयात्रा के दौरान किशोर आर्यवर्धन की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की […]

गोरखपुर में 18 नवंबर को PDA रथयात्रा के दौरान किशोर आर्यवर्धन की मौत का मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ता जा रहा है. घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया था. वहीं, पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है. इसी बीच समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार गौतम ने जिलाधिकारी दीपक मीणा को ज्ञापन सौंपकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के कथित उत्पीड़न का मुद्दा उठाया है.

सपा जिलाध्यक्ष का आरोप है कि 18 नवंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के गोरखपुर आगमन और चौरीचौरा में आयोजित जनसभा के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई कर रही है. उन्होंने जिला प्रशासन से निष्पक्षता बरतने और निर्दोष नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है. एक तरफ आर्यवर्धन की मौत के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग हो रही है, तो दूसरी तरफ सपा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रही है. ऐसे में अब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की भूमिका पर सबकी नजरें टिकी हैं.

तेज रफ्तार बुलडोजर की चपेट में आने से हुई मौत

दरअसल, बीते बुधवार को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की PDA रथ यात्रा थी. इस दौरान एक BJP नेता के 14 साल के बेटे आर्यवर्धन की तेज रफ्तार बुलडोजर की चपेट में आने से मौत हो गई. इस घटना के बाद लड़के के परिवार और BJP कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और अखिलेश यादव और कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की. आर्यवर्धन सिंह केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का स्टूडेंट था. उसके पिता ओमकार सिंह श्रीनेत गोरखपुर में BJP के इलेक्शन कमीशन कॉन्टैक्ट डिपार्टमेंट से जुड़े हैं.

अखिलेश यादव के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन की मांग

आर्यवर्धन के पिता के मुताबिक, यह घटना दोपहर करीब 2 बजे हुई जब अखिलेश यादव का काफिला इलाके से गुजर रहा था. आर्यवर्धन अपनी बहन के स्कूल जाने के लिए सड़क पार कर रहे थे, जहां से वह उसे लेने गए थे, तभी बुलडोजर ने कथित तौर पर उन्हें पीछे से टक्कर मार दी. घटना को याद करते हुए ओमकार सिंह ने कहा कि जुलूस के दौरान बुलडोजर फूल बरसा रहा था और अखिलेश यादव का काफिला गुजरने के बाद वह तेज गति से चल रहा था. जुलूस के मैनेजमेंट में गंभीर चूक का आरोप लगाते हुए ओमकार सिंह ने अपने बेटे की मौत के लिए ऑर्गनाइजर को जिम्मेदार ठहराया और अखिलेश यादव के खिलाफ क्रिमिनल एक्शन की मांग की.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY