मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में 181 सीटों पर कांग्रेस का दावा, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन का फॉर्मूला, बोले- जो जीतेगा वही लड़ेगा चुनाव​ | Horoscope 17 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘मोहल्ले में रहना है तो 500 रुपये हफ्ता दो…’, परिवार को धमकाने वाले बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस​

उज्जैन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पंवासा थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली, मारपीट और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला. आरोपी क्षेत्र में रहने के एवज में एक […]

उज्जैन में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में पंवासा थाना पुलिस ने हफ्ता वसूली, मारपीट और धमकी देने के मामले में कार्रवाई करते हुए आदतन अपराधी विजय उर्फ टोकन को गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने उसका जुलूस भी निकाला. आरोपी क्षेत्र में रहने के एवज में एक परिवार से हर महीने 500 रुपए की मांग की थी. परिवार द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादिया और उसके मातापिता के साथ मारपीट की थी. इतना ही नहीं, बीचबचाव करने आए पड़ोसी के साथ भी मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई थी.

पीड़ित ने 21 अक्टूबर को दर्ज कराई थी FIR

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 21 अक्टूबर 2026 को फरियादिया सोना सोलंकी निवासी तलाई की पाल, पंवासा ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी. फरियादिया ने पुलिस को बताया कि विजय उर्फ टोकन और उसके साथी उसके घर के सामने पहुंचे और गालीगलौज करते हुए मोहल्ले में रहने के एवज में 500 रुपए प्रतिमाह देने की मांग करने लगे. जब फरियादिया और उसके परिवार ने रुपये देने से मना किया तो आरोपी और उसके साथियों ने विवाद शुरू कर दिया.

देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया. आरोपियों ने फरियादिया और उसके मातापिता के साथ डंडों से मारपीट की. शोरशराबा सुनकर जब पड़ोसी बीचबचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई. आरोपियों ने परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी. घटना के बाद फरियादिया ने पंवासा थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

आबकारी एक्ट के मामले में पहले हो चुका था गिरफ्तार

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि मारपीट और अवैध वसूली के मामले में शामिल विजय उर्फ टोकन पिता गंगाराम राठौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी तलाई की पाल, पंवासा क्षेत्र का आदतन अपराधी है. आरोपी को पूर्व में थाना पंवासा के आबकारी एक्ट से संबंधित अपराध क्रमांक 326/2026 में गिरफ्तार किया जा चुका था.

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार विजय उर्फ टोकन के खिलाफ वर्ष 2018 से लेकर वर्ष 2026 तक कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं. इनमें मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, अवैध वसूली, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY