रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लेबर कोड लागू होने के एक साल बाद मजदूरों को कितना फायदा? क्या- क्या मिली सुविधाएं​ | मथुरा में जीजा ने 2 सालों पर लुटाया प्यार… घुड़चढ़ी में दोनों को पहनाई एक-एक करोड़ रुपये के नोटों की माला, तस्वीरें वायरल​ | Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​

पिछले महीने 2 अक्टूबर को अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थिएट्रिकल रन पूरा करने के कुछ हफ्तों के बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कब और […]

पिछले महीने 2 अक्टूबर को अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ थिएटर्स में रिलीज हुई थी। फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 594.89 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ब्लॉकबस्टर साबित हुई। थिएट्रिकल रन पूरा करने के कुछ हफ्तों के बाद फिल्म ओटीटी पर स्ट्रीम होने जा रही है। आइए आपको बताते हैं कब और कहां रिलीज होगी ‘दृश्यम 3’?

‘दृश्यम 3’ ओटीटी रिलीज

यदि आपने इस मूवी को अभी तक नहीं देखा, तो अब आप इसे OTT पर देख सकते हैं। बहुत जल्द ‘दृश्यम 3’ 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है।

क्या है फिल्म की कहानी?

इस फिल्म की कहानी में सैम के मर्डर केस को फिर से खोला जाता है और इस बार अजय देवगन को टक्कर देने आए हैं जयदीप अहलावत। एक बार फिर से अजय देवगन विजय सलगांवकर के रोल में नजर आएंगे। यह अपनी बेटी के एक अपराध में फंस जाते हैं और फिर परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक चले जाते हैं। इस कहानी में दिखाया जाता है कि कैसे वे पुलिस की जांच से एक कदम आगे रहने की कोशिश करते हैं। चाहे हालात कैसे भी हों वे जुर्म कबूल नहीं करते हैं और अपने परिवार को सेफ रखने की कोशिश करते हैं।

फिल्म में जयदीप अहलावत और प्रकाश राज नजर आए

आपको बताते चलें कि, इस फ्रैंचाइजी के कई जानेमाने चेहरे भी इस फिल्म दिखाई देंगे, जैसे कि तबु, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव हैं। वहीं, जयदीप अहलावत फिल्म में राजवीर सिंह तोमर के किरदार में नजर आएंगे, जो कि क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी हैं और इस मामले की जांच कर रहे हैं, जबकि प्रकाश राज एक वकील की भूमिका निभा सकते हैं।

असल में यह हिंदी फ्रैंचाइजी मोहनलाल की दृश्यम फ्रेंचाइजी का रीमेक है। सबसे पहली हिंदी फिल्म  ‘दृश्यम’ 2015 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन दिवंगत निशिकांत कामत ने किया था। दूसरी फिल्म  ‘दृश्यम 2’, 2022 में आई, जिसमें अक्षय खन्ना भी मुख्य किरदार में थे। लेकिन फ्रेचाइजी की तीसरी फिल्म की कहानी मोहनलाल की दृश्यम 3 सबसे अलग है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY