घर में चावल बनाते समय हम अक्सर उसे धोने के बाद बचा हुआ पानी बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही पानी आपके घर के पौधों की देखभाल में काम आ सकता है? जी हां, चावल धोने के बाद बचा पानी कुछ पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जिसका सही तरीके से इस्तेमाल करने पर पौधों को फायदा मिल सकता है। अगर आपकी बालकनी या छत पर लगे पौधों की ग्रोथ धीमी है, तो यह आसान घरेलू तरीका आजमा सकते हैं। आइए जानते हैं चावल का पानी पौधों के लिए क्यों उपयोगी माना जाता है और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है।

चावल का पानी पौधों के लिए क्यों है खास?
यूट्यूब के चैनल पर शेयर किए गए एक वीडियो में पौधों के लिए चावल के पानी के इस्तेमाल का तरीका बताया गया है। दरअसल, चावल धोने के दौरान पानी में कुछ स्टार्च और चावल से निकले पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसमें थोड़ी मात्रा में नाइट्रोजन , फास्फोरस और पोटेशियम कहा जाता है। हालांकि, बिना नियंत्रित तरीके से फर्मेंट करने पर इसमें अनचाहे बैक्टीरिया और फफूंद भी पनप सकते हैं। इसलिए इसे कई दिनों तक घर में रखकर सीधे पौधों में डालना हमेशा सुरक्षित विकल्प नहीं है। बेहतर है कि ताजा चावल धोने वाले पानी का सीमित मात्रा में इस्तेमाल करें। अगर पानी से तेज बदबू आ रही है या उसमें फफूंद दिखाई दे रही है, तो उसे पौधों में न डालें।
किन बातों का ध्यान रखें?
चावल का पानी पौधों के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ सावधानियां रखना भी जरूरी है।
-
गर्म चावल का पानी पौधों में बिल्कुल न डालें।
-
इस्तेमाल करने से पहले पानी को अच्छी तरह छान लें।
-
पहली बार कम मात्रा में डालें और पौधे की प्रतिक्रिया देखें।
-
फ्रिज में लंबे समय तक रखा या खराब हो चुका पानी इस्तेमाल न करें।
-
जरूरत से ज्यादा चावल का पानी डालने से बचें।
किन पौधों में कर सकते हैं इस्तेमाल?
चावल का पानी तुलसी, पुदीना, गुलाब, गेंदा और मनी प्लांट जैसे घरेलू पौधों में इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा सब्जियों और फलों वाले पौधों में भी सीमित मात्रा में इसका प्रयोग कर सकते हैं। सही तरीके और संतुलित मात्रा में इस्तेमाल करने पर यह पौधों की देखभाल का एक किफायती विकल्प बन सकता है।
ध्यान दें: चावल का पानी पूरी तरह से खाद का विकल्प नहीं है। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए नियमित खाद और सही देखभाल भी जरूरी है।