Special Train Schedule: से और जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सर्दियों और त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेन शुरु करने का फैसला लिया है। ये ट्रेनें रतलाम मंडल के अलगअलग स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें डॉ. आंबेडकर नगर से जाने वाली ट्रेन स्टेशन पर भी रुकेगी। वहीं, अन्य ट्रेनों का लाभ उज्जैन, रतलाम, नागदा और दाहोद के यात्रियों को मिलेगा।

रेलवे PROके मुताबिक, इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन 22 नवंबर से अलगअलग तारीखों में किया जाएगा। इन ट्रेनों के शुरू होने से गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, आजमगढ़, रक्सौल, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और बरौनी जाने वाले यात्रियों को सफर के लिए और भी ऑप्शन मिल सकेगा।
इंदौर से गोरखपुर के लिए रवाना होगी स्पेशल ट्रेन
इंदौर जिले के डॉ. आंबेडकर नगर से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 09327 का संचालन 22 नवंबर को किया जाएगा। यह ट्रेन शाम 6 बजे डॉ. आंबेडकर नगर स्टेशन से रवाना होगी और शाम 6:30 बजे इंदौर पहुंचेगी। यहां 10 मिनट रुकने के बाद शाम 6:40 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएगी। फतेहाबाद चंद्रावतीगंज और उज्जैन होते हुए ट्रेन मंगलवार रात 1 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
अहमदाबाद से बरौनी के लिए चलेंगी दो ट्रेनें
अहमदाबाद से बरौनी जाने वाले यात्रियों के लिए भी 2 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ट्रेन नंबर 09459, 22 नवंबर को रात 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह सुबह 6:50 बजे रतलाम और 7:48 बजे नागदा पहुंचेगी। इसके अगले दिन रात 8 बजे बरौनी पहुंचने का समय निर्धारित किया गया है।
वहीं, ट्रेन नंबर 05226 अहमदाबादबरौनी स्पेशल 24 नवंबर को दोपहर 1 बजे अहमदाबाद से रवाना होगी। यह दाहोद, रतलाम, नागदा और उज्जैन होते हुए गुरुवार सुबह 3 बजे बरौनी पहुंचेगी।
बांद्रा और वलसाड से गोरखपुररक्सौल के लिए सुविधा
बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 09171 स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 4:30 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 2:30 बजे रतलाम और 3:23 बजे नागदा स्टेशन पहुंचेगी।
इसी तरह वलसाड से रक्सौल के लिए ट्रेन नंबर 09137 स्पेशल 22 नवंबर को रात 10:20 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:25 बजे रतलाम और 6:53 बजे नागदा पहुंचेगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
उधनागोरखपुर स्पेशल 23 नवंबर से होगी शुरू
उधना से गोरखपुर के बीच ट्रेन नंबर 05018 स्पेशल का संचालन 23 नवंबर से किया जाएगा। यह ट्रेन दोपहर 3 बजे उधना से रवाना होगी। रात 9:28 बजे रतलाम और 10:23 बजे नागदा पहुंचेगी। इसके अगले दिन रात 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचने का समय तय है।
वापसी में ट्रेन नंबर 05017 गोरखपुरउधना स्पेशल 22 नवंबर को सुबह 7:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी।