सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
ऑटो में बैठती थीं सास, बहू और ननद… 20 रुपए किराया देकर पार कर देती थीं सोने की चेन!​ | Agniveer Marriage Rule: अग्निवीरों को शादी करने की मिली इजाजत! बस पूरी करनी होगी एक शर्त, जानें क्या हैं नियम​ | 15 लाख श्रद्धालु, 3000 पुलिसकर्मी और ड्रोन की नजर… देव दिवाली पर काशी में कैसी होगी सुरक्षा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

15 लाख श्रद्धालु, 3000 पुलिसकर्मी और ड्रोन की नजर… देव दिवाली पर काशी में कैसी होगी सुरक्षा?​

विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के आयोजन को लेकर काशी में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है. 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर होने वाले भव्य दीपोत्सव में देशविदेश से 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के […]

विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के आयोजन को लेकर काशी में सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद कर दी गई है. 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा घाटों पर होने वाले भव्य दीपोत्सव में देशविदेश से 10 से 15 लाख श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान है. इसे देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं. पूरे आयोजन के दौरान करीब तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे. वहीं, 25 से अधिक आईपीएस और 50 से ज्यादा पीपीएस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालेंगे.

घाटों से लेकर गंगा और शहर के प्रमुख मार्गों तक सुरक्षा का विशेष घेरा तैयार किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ, पीएसी और क्विक रिस्पॉन्स टीम को भी तैनात किया जाएगा. पूरे घाट क्षेत्र को अलगअलग जोन और सेक्टर में बांटकर निगरानी की जाएगी. भीड़ नियंत्रण और आपात स्थिति से निपटने के लिए 25 वॉच टावर बनाए गए हैं.

एंटी ड्रोन सिस्टम और सीसीटीवी से होगी निगरानी

आसमान से निगरानी के लिए चार टेथर्ड ड्रोन तैनात किए जाएंगे. इसके साथ ही अवैध ड्रोन गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम भी लगाया जाएगा. बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा. घाटों और प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों के जरिए भी लगातार निगरानी की जाएगी. रामनगर की तरफ के घाटों पर भी विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं.

श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु रखने के लिए घाटों पर प्रवेश और निकास के अलगअलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं. शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए रूट डायवर्जन और पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है. पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं और पर्यटकों के साथ विनम्र व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं. इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया है.

गंगा में नावों के संचालन के लिए अलग रूट

देव दीपावली पर गंगा में बड़ी संख्या में नावों के संचालन को देखते हुए जल क्षेत्र में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है. वॉटर बैरिकेडिंग के जरिए नावों के लिए अलगअलग रूट निर्धारित किए गए हैं. नमो घाट से अस्सी घाट जाने वाली नावें स्थायी घाटों की तरफ से चलेंगी, जबकि अस्सी घाट से नमो घाट जाने वाली नावें गंगा के दूसरी तरफ रेतीले हिस्से से संचालित होंगी. नावों के यूटर्न की व्यवस्था भी तय की गई है. सभी यात्रियों के लिए लाइफ जैकेट अनिवार्य होगी और नाव संचालकों को निर्धारित क्षमता के अनुसार ही यात्रियों को बैठाने के निर्देश दिए गए हैं.

NDRF की 9 टीमें रहेंगी तैनात

गंगा में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चेत सिंह घाट पर फ्लोटिंग वाटर रेस्क्यू स्टेशन बनाया जाएगा. गंगा के अलगअलग घाटों पर NDRF और जल पुलिस की नौ टीमें तैनात रहेंगी. इनके पास रेस्क्यू उपकरण, मेडिकल टीम और वाटर एंबुलेंस उपलब्ध रहेंगी. इसके अलावा अस्पतालों में बेड आरक्षित किए गए हैं और मेडिकल टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है. पुलिस, जल पुलिस, NDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें आपसी समन्वय से श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY