शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PM मोदी का सियासी दांव! CM योगी, केशव, ब्रजेश और पंकज… 2027 से पहले UP के 4 नेताओं का नाम लेकर क्या दिया संदेश?​ | Nainital DM: सरकारी नौकरी छोड़कर मुनीमगिरी करो, मीटिंग में क्यों भड़के DM ललित मोहन रयाल, अधिकारियों को लगाई फटकार​ | UP: दिन में फार्मा मैनेजर, रात में DRI अफसर… चंबल एक्सप्रेस में 2KG सोना लूटने का आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

यूपी में 2026 में 50 हजार युवाओं को मिली नौकरी…CM योगी बोले- स्किल्ड मैनपावर ही ताकत​

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2026 में राज्य भर में आयोजित अलगअलग रोजगार मेलों के जरिए 50,000 से ज्यादा युवाओं को सीधी नौकरी मिली है. उन्होंने कौशल को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनाने की सरकार की कोशिशों पर जोर दिया. लखनऊ में 5वें नेशनल […]

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि 2026 में राज्य भर में आयोजित अलगअलग रोजगार मेलों के जरिए 50,000 से ज्यादा युवाओं को सीधी नौकरी मिली है. उन्होंने कौशल को मजबूत करने और युवाओं के लिए रोजगार के मौके बनाने की सरकार की कोशिशों पर जोर दिया. लखनऊ में 5वें नेशनल कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर भारत दुनिया के अंदर सबसे युवा देश है तो उत्तर प्रदेश भारत के अंदर सबसे युवा प्रदेश और सबसे ज्यादा युवा उत्तर प्रदेश में प्रवास करते हैं.

लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों, राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों और प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के 52 राष्ट्रीय टॉपर्स को सम्मानित किया.

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में हो रहा विकास

सीएम योगी ने कहा कि ‘अयोग्य: पुरुषो नास्ति योजकस्तत्र दुर्लभ:’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने Skill Mission के अभियान को तेजी के साथ आगे बढ़ाया है. ⁠आज प्रदेश के अंदर युवाओं की ताकत को एक प्लेटफॉर्म मिला. 17 लाख से ज्यादा युवा प्रशिक्षित हुए और 7 लाख से ज्यादा युवाओं का कैंपस प्लेसमेंट हुआ.

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में 2026 में 50000 से ज्यादा स्किल्ड युवाओं को नौकरी मिली. 3000 से ज्यादा इसमें से दिव्यांग युवा भी थे जिनको रोजगार मिला. स्किल्ड मैन पॉवर ही विकसित भारत की सबसे बड़ी बैकबोन है, जो स्किल इंडिया के माध्यम से प्रशिक्षित हो रहे हैं.

150 से ज्यादा ITI को अपग्रेड किए गए

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर, युवाओं को नई टेक्नोलॉजी में स्किल देने के लिए 150 से ज्यादा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को अपग्रेड किया है.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश सरकार ने टाटा टेक्नोलॉजीज के साथ मिलकर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस , ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स , और 3D प्रिंटिंग जैसी नई टेक्नोलॉजी में कोर्स ऑफर करने के लिए राज्य भर में 150 से ज्यादा इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट को अपग्रेड किया है.’

स्किल डेवलपमेंट की कोशिशों से पैदा हो रहे रोज़गार के मौकों पर जोर देते हुए, उन्होंने कहा कि 150 से ज्यादा 12,000 ट्रेंड युवा अभी कैंपस सेलेक्शन के जरिए नौकरी पा रहे हैं.

ट्रेंड युवाओं को कैंपस सेलेक्शन से मिली नौकरी

उन्होंने कहा, ‘हमारे 12,000 से ज्यादा ट्रेंड युवा अभी कैंपस सेलेक्शन के जरिए अच्छी नौकरी पा रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पूरे उत्तर प्रदेश में लगाए गए रोजगार मेलों ने साल भर में हजारों स्किल्ड युवाओं को सीधे नौकरी दिलाने में मदद की है.

उन्होंने कहा, ‘अकेले 2026 में, पूरे राज्य में लगाए गए अलगअलग रोजगार मेलों के ज़रिए, इस स्किल्ड मैनपावर के 50,000 से ज्यादा युवाओं को सीधे नौकरी मिली है.’ प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY