रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ajay Devgn की Drishyam 3 अब OTT पर, इस तारीख को Netflix पर होगी रिलीज​ | अक्टूबर में भारत का तेल-गैस बिल 60% बढ़ा, रसोई गैस की खपत 12.3% घटी​ | गर्लफ्रेंड के बाप-भाई ने रची साजिश, मर्डर के लिए दी 10 लाख की सुपारी; बालाघाट के रियांस हत्याकांड में बड़ा खुलासा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AUS vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया ने रोमांचक मैच में इंग्लैंड को 3 विकेट से हराया, दिल्ली के Nikhil Chaudhary रहे जीत के हीरो​

AUS vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे उन्होंने 1 गेंद […]

AUS vs ENG 1st T20I: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले टी20 मुकाबले में इंग्लैंड को तीन विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 10 की बढ़त हासिल कर ली है। शनिवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के सामने 188 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, जिसे उन्होंने 1 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दिल्ली में जन्मे निखिल चौधरी ने इस मुकाबले में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 187 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए कप्तान हैरी ब्रूक ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा चौथे नंबर के बल्लेबाज टॉम बैंटन ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि निचले क्रम में जॉर्डन कॉक्स ने 20 गेंदों में 27 रन की पारी खेली।

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में निखिल चौधरी और जैक एडवर्ड्स ने 22 विकेट झटके। जोएल डेविस, बेन डवारशुइस, एडम ज़म्पा और राइली मेरेडिथ को 11 विकेट मिला।

188 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निखिल चौधरी ने बल्ले से भी अहम पारी खेलते हुए महज 38 गेंदों में 66 रन ठोके। उनकी इस पारी में 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। इनके अलावा कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने 32 गेंदों में 37 रन, जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज सैम हार्पर ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए।

वहीं निचले क्रम में जैक एडवर्ड्स ने फिनिशिंग पारी खेलते हुए 11 गेंदों में नाबाद 25 रन जड़े और टीम को 19.5 ओवर में लक्ष्य तक पहुंचा दिया।

इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी में विल जैक्स ने 2 विकेट लिए। लियाम डॉसन, आदिल राशिद, हेनरी क्रोकोम्ब, सैम करन और जेमी ओवरटन के हाथ 11 सफलता लगी।

इस तरह मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने इस पांच मैचों की सीरीज में विजय आगाज करते हुए 10 की शुरुआती बढ़त हासिल कर ली है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY