बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पहले फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर हिस्ट्रीशीटर को घेरकर पीटा… जयपुर में फिल्मी स्टाइल में मर्डर​ | नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

48 Hours Arrest Rule: सरकारी नौकरी में गिरफ्तारी का बड़ा नियम! 48 घंटे जेल में रहे तो अपने आप सस्पेंड होगा कर्मचारी,सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश​

: सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः निलंबित माना जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की जरूरत […]

: सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के निलंबन को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी 48 घंटे से अधिक समय तक न्यायिक हिरासत में रहता है, तो उसे स्वतः निलंबित माना जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग को अलग से निलंबन आदेश जारी करने की जरूरत नहीं होगी। जस्टिस जेबी पारदीवाला और जस्टिस मनमोहन की पीठ ने कहा कि 48 घंटे की हिरासत पूरी होते ही सेवा नियमों के तहत निलंबन प्रभावी हो जाता है।

यह फैसला बिहार के समस्तीपुर स्थित सदर अस्पताल के प्रशासक विश्वजीत सिंह से जुड़े मामले में आया है। उन पर एक संविदा कर्मचारी का वेतन जारी करने के बदले 4,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप लगा था। इस मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और करीब 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। हालांकि, जमानत मिलने के बाद बिहार सरकार ने उनका निलंबन वापस ले लिया और उन्हें उसी अस्पताल में उसी पद पर दोबारा तैनात कर दिया। बाद में पटना हाईकोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर दी थी। इस फैसले को विश्वजीत सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को निरस्त करते हुए उनकी जमानत बहाल कर दी।

48 घंटे हिरासत में रहने पर अपने आप लागू होगा निलंबन

सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी सेवा नियमों का हवाला देते हुए कहा कि किसी कर्मचारी के 48 घंटे से अधिक न्यायिक हिरासत में रहने पर उसका निलंबन स्वतः प्रभावी हो जाता है। इसे कानूनी भाषा में ‘डीम्ड सस्पेंशन’ कहा जाता है।

अदालत ने इस बात पर हैरानी जताई कि विश्वजीत सिंह करीब 15 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहे, इसके बावजूद उनका निलंबन वापस ले लिया गया और उन्हें फिर से उसी पद पर नियुक्त कर दिया गया। कोर्ट के मुताबिक, ऐसे मामलों में सेवा नियमों का पालन करना अनिवार्य है। सक्षम प्राधिकारी निर्धारित समीक्षा प्रक्रिया के तहत ही निलंबन को रद्द या संशोधित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

अधिकारियों को बचाने के लिए नियमों की अनदेखी नहीं चलेगी

सुप्रीम कोर्ट ने इस बात की ओर भी इशारा किया कि कई बार विभागीय अधिकारी अपने पसंदीदा कर्मचारियों को बचाने के लिए निलंबन से जुड़े आदेश जारी करने में देरी करते हैं। अदालत के इस फैसले से साफ हो गया है कि प्रशासनिक स्तर पर आदेश जारी न करने से किसी कर्मचारी को निलंबन से राहत नहीं मिल सकती।

कोर्ट की चिंता यह भी थी कि भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे किसी अधिकारी को उसी पद पर वापस बैठाने से जांच प्रभावित हो सकती है। वह विभाग के कर्मचारियों या गवाहों पर दबाव बना सकता है और सबूतों के साथ छेड़छाड़ की आशंका भी बनी रहती है।

4 हजार रुपये की रिश्वत को मामूली बताकर जमानत रद्द नहीं कर सकते

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द करने के आधार पर भी महत्वपूर्ण टिप्पणी की। दरअसल, पटना हाईकोर्ट ने 4,000 रुपये की रिश्वत की रकम को मामूली मानने के निचली अदालत के नजरिए से असहमति जताते हुए करीब एक साल बाद आरोपी की जमानत रद्द कर दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि किसी रिश्वत की रकम छोटी है या बड़ी, केवल इस आधार पर जमानत रद्द नहीं की जा सकती। हाईकोर्ट निचली अदालत की टिप्पणियों से असहमत हो सकता है, लेकिन किसी व्यक्ति की व्यक्तिगत स्वतंत्रता छीनने के लिए ठोस कानूनी आधार होना जरूरी है। खासकर तब, जब आरोपी ने जमानत की किसी भी शर्त का उल्लंघन नहीं किया हो। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से सरकारी कर्मचारियों के निलंबन और जमानत रद्द करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट हुई है। 

ये भी पढ़ें:

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY