हरिद्वार में इंटेलिजेंस ब्यूरो के एसपी सीपी नौटियाल पर उनके ही ड्राइवर ने जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार को ड्राइवर विनोद नेगी ऑफिस में उनके केबिन में घुसा और तमंचे से गोली मार दी। गंभीर हालत में एसपी को एम्स रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि वो काम के प्रेशर और टॉर्चर से परेशान था।

केबिन में घुसा और चला दी गोली
घटना शनिवार दोपहर करीब पौने 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर विनोद नेगी थोड़े गुस्से में एसपी के केबिन में पहुंचा था। कुछ देर बाद केबिन से गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर ऑफिस का स्टाफ तुरंत केबिन की तरफ दौड़ा। कर्मचारियों ने देखा कि विनोद नेगी घबराया हुआ बाहर निकल रहा था, जबकि एसपी सीपी नौटियाल अपनी कुर्सी पर गिरे हुए थे। उनके सिर के पास से खून निकल रहा था। इसके बाद कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।
काम के प्रेशर और टॉर्चर से परेशान था ड्राइवर
विनोद नेगी संविदा पर ड्राइवर के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि वह अपने साथ बाहर से तमंचा लेकर आया था। काम के प्रेशर और टॉर्चर से परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ड्राइवर ने तमंचे से फायर किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ FIR दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
VVIP मूवमेंट के बीच हुई वारदात
शनिवार को हरिद्वार में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का अंतिम संस्कार किया गया। इसे लेकर शहर में VVIP मूवमेंट था। ऐसे में IB के एसपी पर उनके ही ड्राइवर की ओर से गोली चलाने की घटना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया।
ये खबर भी पढ़ें:
आरोपी ड्राइवर गिरफ्तार
SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एक ड्राइवर ने तमंचे से फायर किया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। FIR दर्ज करके उसे जेल भेजा जाएगा।