शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
आपके खाते से आतंकियों को 2.50 CR रुपये की फंडिंग की गई…, बरेली में हकीम को रातभर रखा डिजिटल अरेस्ट​ | 98 रन पर आउट होकर भी शुभमन गिल ने रचा इतिहास, एमएस धोनी को पछाड़ अजहरुद्दीन और गावस्कर के खास क्लब में बनाई जगह​ | US Stock Market Crash: AI कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा डगमगाया, अमेरिकी बाजार से एक हफ्ते में 560 लाख करोड़ रुपये डूबे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

US Stock Market Crash: AI कंपनियों पर निवेशकों का भरोसा डगमगाया, अमेरिकी बाजार से एक हफ्ते में 560 लाख करोड़ रुपये डूबे​

: अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनियों के कारोबार और भविष्य की कमाई को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि एक हफ्ते में अमेरिकी शेयर बाजार की कुल मार्केट वैल्यू करीब 6 ट्रिलियन […]

: अमेरिकी शेयर बाजार में पिछले एक सप्ताह के दौरान भारी गिरावट देखने को मिली है। कंपनियों के कारोबार और भविष्य की कमाई को लेकर निवेशकों की बढ़ती चिंता का असर बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है। हालात ऐसे हैं कि एक हफ्ते में अमेरिकी शेयर बाजार की कुल मार्केट वैल्यू करीब 6 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग 560 लाख करोड़ रुपये घट गई। अकेले शुक्रवार को ही बाजार से करीब 1 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू कम हो गई।

S&P 500 लगातार सात कारोबारी सत्रों से गिरावट में है। साल 2020 के बाद यह इस इंडेक्स की सबसे लंबी गिरावट बताई जा रही है। वहीं, टेक कंपनियों के शेयरों में बिकवाली के चलते Nasdaq में भी भारी दबाव देखने को मिला है।

अमेरिकी बाजार में करेक्शन की स्थिति

शुक्रवार को में बिकवाली और तेज हो गई। AI कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने बड़े पैमाने पर मुनाफावसूली की। इसके चलते Nasdaq Composite साल 2026 में अब तक नुकसान में पहुंच गया। इस इंडेक्स के लिए बीते छह साल का यह सबसे खराब कारोबारी सप्ताह बताया जा रहा है। वहीं, S&P 500 और Dow Jones अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से करीब 10 फीसदी नीचे आ गए हैं। शेयर बाजार में किसी प्रमुख इंडेक्स का अपने हालिया उच्च स्तर से 10 फीसदी गिरना आमतौर पर करेक्शन माना जाता है। दूसरी ओर, Nasdaq 100 कारोबार के दौरान अपने हालिया उच्च स्तर से करीब 20 फीसदी नीचे चला गया।

शुक्रवार को कैसा रहा अमेरिकी शेयर बाजार?

शुक्रवार के कारोबार में अमेरिकी बाजार के प्रमुख इंडेक्स में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। Nasdaq Composite: 5.28 फीसदी गिरकर 22,617.73 अंक पर बंद हुआ। साल की शुरुआत से अब तक इसमें 2.7 फीसदी की गिरावट आ चुकी है।

S&P 500: 3.7 फीसदी टूटकर 6,910.39 अंक पर बंद हुआ।

Dow Jones Industrial Average: 949.73 अंक यानी 1.93 फीसदी गिरकर 48,147.33 अंक पर पहुंच गया। Nasdaq 100: इसमें 5.6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान यह अपने हालिया उच्च स्तर से करीब 20 फीसदी नीचे चला गया।

ये भी पढ़ें:

AI कंपनियों को लेकर क्यों बढ़ी निवेशकों की चिंता?

अमेरिकी बाजार में आई इस गिरावट की बड़ी वजह AI सेक्टर को लेकर निवेशकों की बदलती धारणा मानी जा रही है। अब निवेशक इस बात पर सवाल उठा रहे हैं कि AI कंपनियों पर किया जा रहा भारीभरकम खर्च भविष्य में कितना मुनाफा दे पाएगा। AI इंफ्रास्ट्रक्चर, डेटा सेंटर और नई तकनीक विकसित करने पर कंपनियां बड़ी रकम खर्च कर रही हैं। लेकिन डेटा सेंटर निर्माण की रफ्तार, निवेश के लिए फंडिंग और भविष्य में कमाई की संभावनाओं को लेकर अनिश्चितता बढ़ रही है। इससे टेक कंपनियों के शेयरों पर दबाव बना है।

सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहे निवेशक

बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशक जोखिम वाले शेयरों से पैसा निकालकर सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। बॉन्ड मार्केट जैसे विकल्पों में निवेश की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसके अलावा भारत जैसे उभरते बाजारों में भी निवेशकों की नजर बनी हुई है। AI कंपनियों के शेयरों में लगातार बिकवाली और भविष्य की कमाई को लेकर बढ़ती आशंकाओं ने अमेरिकी बाजार का माहौल कमजोर कर दिया है। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि AI सेक्टर में जारी भारी निवेश से कंपनियों को कब और कितना फायदा मिल पाता है। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY