ये जरूरी दवाएं जरूर रखें: स्नोफॉल देखने जा रहे हैं तो अपने साथ जुकाम, खांसी, खराश और बुखार की दवा जरूर रखें. इसी के साथ कोई एक बाम कैरी करें जो आपको सिरदर्द जैसी दिक्कतों से तुरंत रिलीफ दिला सके. खासकर सलाइन नोजल स्प्रे या ड्रॉप तो बैग में पैक करना न भूलें. ठंडे मौसम में नोज ब्लॉक से ये तुरंत आराम दिलाती है.

मोबाईल का पावर बैंक:ठंडे मौसम में मोबाइल जल्दी डिस्चार्ज हो सकता है और चार्ज होने में भी टाइम लेता है. फोटो, वीडियो बनाते रहने की वजह से भी बैटरी जल्दी जाती है. इसलिए अपने साथ एक पावर बैंक जरूर कैरी करें ताकि आपको परेशान न होना पड़े.
सनस्क्रीन और लिप बाम: अपने साथ छोटेछोटे स्किन केयर प्रोडक्ट जरूर कैरी करें. जैसे सनस्क्रीन, हाईड्रेटिंग लिप बाम और मॉइस्चराइजर. बर्फीली वादियों में ठंडी हवा आपकी त्वचा को रूखा बना सकती है और खासकर होठों पर तो क्रैक पढ़ सकते हैं. पहाड़ों पर धूप ज्यादा तेज होती है ऐसे में सनस्क्रीन को कुछ घंटों के बाद अप्लाई करते रहना चाहिए.
वाटरप्रूफ शूज या स्नो बूट्स: स्नोफॉल डेस्टिनेशन के लिए पैकिंग करते वक्त अपने बैग में वाटरप्रूफ शूज रखें. स्नो बूट्स मार्केट में अलग से मिल जाएंगे. इससे फायदा ये होगा कि आपके पैर बर्फ में ठंडे नहीं होंगे और इनकी ग्रिप अच्छी होती है, जिससे आप फिसलन भरी जगहों पर गिरने से बचे रहेंगे.
थर्मल या वूलन सॉक्स: अपने बैग में दो एक्स्ट्रा थर्मल मोजे के जोड़े जरूर पैक करें. कई बार स्नो बूट्स के अंदर चली जाती है, जिससे आपके पैर ठंडे हो सकते हैं. ऐसे में इसे आप हैंडबैग में ही कैरी करें तो बेस्ट रहेगा. जरूरत पड़ने पर आप दूसरे मोजे चेंज करके पहन सकते हैं.
वाटरप्रूफ ग्लव्स :बर्फबारी देखने जा रहे हैं तो सिर्फ गर्म दस्ताने रखना ही काफी नहीं है. इसमें ये भी ध्यान दें कि ये वाटरप्रूफ और विंड प्रूफ होने चाहिए. दरअसल स्नो में खेलने के दौरान साधारण ऊनी दस्ताने गीले हो सकते हैं और नमी अंदर पहुंच जाती है. वाटरप्रूफ और विंडप्रूफ ग्लव्स नमी के साथ ही हवा को भी रोकते हैं, जिससे हाथ गर्म रहेंगे.