Peru Earthquake News: दक्षिण देश में जोरदार के झटके महसूस किए गए। मध्य पेरू के एंडीज क्षेत्र में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.9 दर्ज की गई। भूकंप के बाद लोगों में दहशत फैल गई और राजधानी लीमा में भी झटके महसूस होने पर लोग घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए। हालांकि, शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस प्राकृतिक आपदा में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

शाम 7:09 बजे आया भूकंप, 108 किलोमीटर थी गहराई
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक, भूकंप स्थानीय समयानुसार 20 नवंबर शुक्रवार करीब शाम 7:09 बजे आया। इसका केंद्र मध्य पेरू के जुनिन शहर से करीब 34 किलोमीटर उत्तर में एंडीज पर्वतीय क्षेत्र में स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 108 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।
वहीं, पेरू के भूभौतिकीय संस्थान ने भी भूकंप के बाद किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं दी।
‘रिंग ऑफ फायर’ में आता है पेरू
पेरू भौगोलिक रूप से प्रशांत महासागर के आसपास स्थित ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। यह दुनिया के सबसे अधिक भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों वाले क्षेत्रों में शामिल है। इसी वजह से पेरू में समयसमय पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।
पहले भी आ चुके हैं विनाशकारी भूकंप
पेरू में इससे पहले भी कई बार शक्तिशाली भूकंप आ चुके हैं। अगस्त में एंडीज क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें दो लोग घायल हुए थे। वहीं, जुलाई में जुनिन क्षेत्र में 5.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई थी। इस घटना में छह लोगों की मौत हुई थी, जबकि करीब 30 लोग घायल हुए थे।