शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
SUV, हैचबैक या सेडान: भारतीय खरीदार किस गाड़ी को दे रहे हैं सबसे ज्यादा तवज्जो?​ | दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​ | Mutual Fund में SIP और SWP के बीच क्या है असली अंतर? समझें दोनों का पूरा गणित​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र से धोखाधड़ी और लुटेरी दुल्हन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऑटो सर्वेयर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने अपनी पहले की दो शादियों का राज छिपाकर उससे तीसरी शादी की और करीब एक साल बाद घर से 16 […]

Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के बर्रा क्षेत्र से धोखाधड़ी और लुटेरी दुल्हन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक ऑटो सर्वेयर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी ने अपनी पहले की दो शादियों का राज छिपाकर उससे तीसरी शादी की और करीब एक साल बाद घर से 16 लाख रुपये के जेवर व नकदी लेकर मायके चली गई. जब पीड़ित पति को पुरानी शादियों की जानकारी मिली और वह ससुराल सवाल करने पहुंचा, तो उसके साथ मारपीट की गई और 20 लाख रुपये की मांग रखते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई. बर्रा थाना पुलिस ने मामले में पत्नी, उसके मातापिता समेत 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

बर्रा विश्वबैंक निवासी ऑटो सर्वेयर विशाल विश्वकर्मा के मुताबिक, 18 मई 2025 को उनकी शादी जूही लाल कॉलोनी निवासी प्रगति से गोविंदनगर के एक बैंक्वेट हॉल में हिंदू रीतिरिवाज से हुई थी. विशाल का आरोप है कि शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन 18 जून 2026 को प्रगति अचानक घर छोड़कर चली गई. जाते समय वह करीब 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख रुपये नकद भी अपने साथ ले गई.

छानबीन में खुली दो पुरानी शादियों की पोल, ससुराल में हुई मारपीट

पत्नी के मायके जाने के बाद विशाल ने जब उसके बारे में छानबीन की, तो पता चला कि प्रगति पहले भी दो शादियां कर चुकी है. विशाल ने पुलिस को बताया कि प्रगति की पहली शादी 20 मार्च 2017 को जूही के बारादेवी निवासी सोनू विश्वकर्मा से बेनाझाबर स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी, जबकि दूसरी शादी 23 जून 2017 को इटावा निवासी सुमित बाथम से रावतपुर गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में हुई थी. दोनों शादियों के पंजीकरण से जुड़े दस्तावेज होने का भी दावा किया गया है.

पिछली शादियों का पता चलने पर 13 अगस्त 2026 को विशाल अपने छोटे भाई के साथ प्रगति के पिता अशोक कुमार के घर पहुंचे. आरोप है कि सवाल उठाने पर ससुराल वालों ने दोनों भाइयों से मारपीट की. प्रगति की मां सोमवती ने कथित तौर पर मामला दबाने के लिए 20 लाख रुपये मांगे और रकम न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाकर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी.

पुलिस ने 8 लोगों पर दर्ज किया मुकदमा, 5 से पूछताछ जारी

बर्रा थाना पुलिस के मुताबिक, पीड़ित की शिकायत के आधार पर प्रगति, उसके पिता अशोक कुमार, मां सोमवती समेत कुल 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले में 5 लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपों व उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY