गाजियाबाद MPMLA कोर्ट ने नगीना सांसद और आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश जारी किया है. कोर्ट ने 17 नवंबर को कोर्ट में हाजिर न होने पर यह आदेश दिया है. बताया जा रहा है कि मुंबई में संसदीय कार्यसमिति की बैठक में शामिल होने की वजह से सांसद चंद्रशेखर आजाद MPMLA कोर्ट में हाजिर नहीं हो पाए थे.

यह कार्रवाई वर्ष 2018 में गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद और मारपीट से जुड़े मामले में की गई है. शिकायतकर्ता धर्मेंद्र कुमार ने आरोप लगाया था कि समारोह के दौरान हथियारों को लेकर सवाल पूछने पर चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उनके साथ गालीगलौज, मारपीट और धमकी दी थी.
यह खबर अभीअभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए यहां .