शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: पिकअप से एंबुलेंस की जोरदार टक्कर, शव ले जा रहे 5 लोगों की मौत​ | “मोहम्मद सिराज मुसलमान है इसलिए उसे खेलने का मौका नही मिलता” कांग्रेस नेता ने BCCI पर लगाया गंभीर आरोप​ | Wealth Creation Tips: 5 साल तक 3.78 लाख सैलरी पर अटके रहे, एक फैसले ने बदली किस्मत, अब 11.53 करोड़ के मालिक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

19 नवंबर की तारीख मिटाना चाहते हैं भारतीय फैंस! वर्ल्ड कप फाइनल की वो हार, जिसने करोड़ों लोगों को रुला दिया था​

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 19 नवंबर की तारीख किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आज से ठीक तीन साल पहले इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम का करोड़ों फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 19 नवंबर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में […]

क्रिकेट प्रेमियों के लिए 19 नवंबर की तारीख किसी बुरे सपने से कम नहीं है। आज से ठीक तीन साल पहले इसी दिन भारतीय क्रिकेट टीम का करोड़ों फैंस का वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूट गया था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए 19 नवंबर वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाली टीम इंडिया खिताबी मुकाबले में लड़खड़ा गई और करोड़ों भारतीयों का दिल टूट गया।

10 जीत के बाद फाइनल में पहुंची थी टीम इंडिया

भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में 19 नवंबर वर्ल्ड कप 2023 में शानदार प्रदर्शन किया था। टीम ने लगातार 10 मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने खिताब की उम्मीदें और मजबूत कर दी थीं। फाइनल में भी फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा की सेना इतिहास रचेगी।

लेकिन टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। रोहित ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर तेज शुरुआत दी। हालांकि, उनके आउट होते ही भारतीय पारी की रफ्तार धीमी पड़ गई।

विराटराहुल की पारियां भी नहीं बचा पाईं भारत को

19 नवंबर को इस मुकाबले में विराट कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाए, जबकि केएल राहुल ने 107 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली। दोनों के बीच उम्मीदें तो जगीं, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।  नतीजा यह हुआ कि पूरी भारतीय टीम 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने तीन विकेट चटकाए, जबकि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने भी अहम विकेट लिए।

ट्रैविस हेड ने तोड़ा करोड़ों भारतीयों का सपना

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी ने शुरुआती झटके देकर भारत की उम्मीदें जगा दी थीं। ऑस्ट्रेलिया ने 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद ट्रैविस हेड भारतीय गेंदबाजों के सामने दीवार बनकर खड़े हो गए। उन्होंने 120 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली।

मार्नस लाबुशेन ने भी नाबाद 58 रन बनाए। दोनों की साझेदारी ने भारत से जीत छीन ली। ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और छठी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया। उस दिन स्टेडियम में मौजूद हजारों फैंस की आंखों में आंसू थे। आज तीन साल बाद भी 19 नवंबर की वह हार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में ताजा है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY