गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Avinash Mishra ने Eisha Singh को किया चीट? एक्ट्रेस की मां के वायरल ऑडियो क्लिप ने खोली धोखे की पूरी पोल​ | 10वीं मंजिल से गिरकर हुई थी प्रेमिका की मौत… 37 दिन बाद लखनऊ जेल में प्रेमी ने दी जान, खुद कोर्ट में किया था सरेंडर​ | भारत में तेल बेचने की रेस: टॉप पर रूस, UAE को पछाड़कर ये देश बना नंबर-2​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुख्तार अंसारी के शार्प शूटर अंगद राय पर प्रशासन का शिकंजा, पत्नी के नाम दर्ज 7 करोड की तीन संपत्तियां कुर्क​

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े रहे शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय की कथित अवैध संपत्तियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्तार अंसारी के आईएस191 गैंग से जुड़े रहे अंगद राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसकी पत्नी सरिता राय के नाम […]

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के गैंग से जुड़े रहे शार्प शूटर अंगद राय उर्फ झुल्लन राय की कथित अवैध संपत्तियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. मुख्तार अंसारी के आईएस191 गैंग से जुड़े रहे अंगद राय के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उसकी पत्नी सरिता राय के नाम पर दर्ज तीन अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है. बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर यह कार्रवाई की गई. तीनों संपत्तियों की मौजूदा कीमत 7 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

अंगद राय पुत्र सर्वदेव राय, निवासी शेरपुर खुर्द, थाना भांवरकोल पर आरोप है कि उसने संगठित अपराध से अर्जित धन का इस्तेमाल कर अपनी पत्नी के नाम पर संपत्तियां खरीदीं और दान के माध्यम से जमीन प्राप्त की. इसी आधार पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम, 1986 की धारा 14 के तहत संपत्तियों की कुर्की का आदेश जारी किया गया.

प्रशासन के मुताबिक, कुर्क की गई तीनों संपत्तियां तहसील मुहम्मदाबाद के मौजा हैदरिया और गिरधरिया में स्थित हैं. इनमें 80.15 वर्ग मीटर आवासीय भूमि 13 लाख रुपये में खरीदी गई थी, जबकि 95.3 वर्ग मीटर जमीन तीन लाख रुपये में खरीदी गई थी. इसके अलावा 212 वर्ग मीटर भूमि दान के माध्यम से प्राप्त की गई थी, जिस पर बाउंड्रीवॉल भी बनी हुई है.

यह कार्रवाई कोतवाली गाजीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 314/2023, धारा 3 गैंगस्टर एक्ट से संबंधित है. जिला मजिस्ट्रेट ने 17 नवंबर 2026 को वाद संख्या 2228/2026 में कुर्की का आदेश पारित किया था.

कुर्की के बाद प्रशासन ने तीनों संपत्तियों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं. साफ संदेश दिया गया है कि अपराध से अर्जित संपत्तियों को छिपाकर या परिजनों के नाम पर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई से बचना आसान नहीं होगा. कार्रवाई के दौरान तहसीलदार महेंद्र बहादुर, शहर कोतवाल दिनेश पाठक और उपनिरीक्षक अभिनव गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY