रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Anand Bijnor Rally: बढ़ापुर से तान्या नागपाल होंगी बसपा प्रत्याशी, आकाश आनंद बोले- जनता फिर बनाएगी मायावती की सरकार​ | UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

उज्बेकिस्तान में रह रहे डॉक्टर को नोएडा में फ्लैट का सपना दिखाया, गृह प्रवेश भी कराया और…2.65 करोड़ की ठगी की कहानी​

नोएडा में विदेश में रहकर काम कर रहे एक भारतीय डॉक्टर से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिजनेस पार्टनर ने डॉक्टर का भरोसा जीतकर उसे नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में दो फ्लैट दिलाने का झांसा दिया. डॉक्टर ने इसके लिए करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये दे […]

नोएडा में विदेश में रहकर काम कर रहे एक भारतीय डॉक्टर से करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि बिजनेस पार्टनर ने डॉक्टर का भरोसा जीतकर उसे नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में दो फ्लैट दिलाने का झांसा दिया. डॉक्टर ने इसके लिए करीब 2 करोड़ 65 लाख रुपये दे दिए. इतना ही नहीं, दोनों फ्लैटों में इंटीरियर और फर्नीचर का काम भी कराया और परिवार के साथ गृह प्रवेश तक कर लिया. लेकिन बाद में पता चला कि दोनों फ्लैट उसके नाम पर नहीं, बल्कि कारोबारी की पत्नी के नाम पर हैं. मामले में सेक्टर39 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी कारोबारी और उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है.

गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र स्थित बंथला गांव के मूल निवासी डॉक्टर जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह लंबे समय से उज्बेकिस्तान में रहकर काम कर रहे हैं. उनकी रमेश नाम के कारोबारी से पुरानी जानपहचान थी. दोनों एमएलडी मेडिकल के माध्यम से मेडिकल उपकरणों के आयात और खरीदबिक्री का कारोबार करते थे.

इसके लिए दोनों के बीच साझेदारी भी हुई थी. उज्बेकिस्तान से मेडिकल उपकरण मंगवाने और भारत में उनकी सप्लाई के लिए रकम की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी जयवीर सिंह की थी. आरोप है कि रमेश ने मेडिकल उपकरणों की सप्लाई के बदले बिलिंग पर 3 प्रतिशत लाभ देने का वादा किया था.

इसी दौरान रमेश ने डॉक्टर को नोएडा के सेक्टर107 स्थित प्रतीक एडिफिस सोसाइटी में दो फ्लैट खरीदने का सुझाव दिया. दोनों फ्लैटों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 64 लाख रुपये बताई गई. डॉक्टर ने बुकिंग के लिए 1 करोड़ 12 लाख रुपये दिए और बाद में 1 करोड़ 49 लाख रुपये का अतिरिक्त भुगतान किया. आरोप है कि रमेश ने दोनों फ्लैट अपनी पत्नी गीता के नाम पर बुक और आवंटित करा दिए.

25वीं मंजिल पर कराया इंटीरियर, नेम प्लेट भी लगवाई

डॉक्टर जयवीर सिंह के मुताबिक, रमेश ने उन्हें सोसाइटी के टावरसी की 25वीं मंजिल पर स्थित दोनों फ्लैटों का कब्जा दिलाया था. इसके बाद उन्होंने फ्लैटों में इंटीरियर और फर्नीचर का काम भी कराया. रमेश ने उनके परिवार का गृह प्रवेश भी करवाया. यहां तक कि फ्लैट के बाहर जयवीर सिंह के नाम की नेम प्लेट भी लगवाई गई.

इन सब वजहों से डॉक्टर को भरोसा था कि दोनों फ्लैट उनके ही नाम पर हैं. आरोप है कि रमेश ने इन फ्लैटों के लिए बैंक से करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये का लोन भी लिया था. बाद में जब डॉक्टर को पता चला कि दोनों फ्लैट उनके नाम पर नहीं हैं तो उन्होंने कारोबारी से जवाब मांगा.

1.18 लाख डॉलर का कर्ज भी नहीं लौटाया

डॉक्टर ने अपनी शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि उन्होंने रमेश को 1 लाख 18 हजार अमेरिकी डॉलर उधार दिए थे. रमेश ने 18 मार्च 2024 को यह रकम ली थी और 1 जनवरी 2025 तक लौटाने का वादा किया था. रकम वापस नहीं मिलने पर जयवीर सिंह ने उज्बेकिस्तान के ताशकंद की अदालत में दीवानी मुकदमा दायर किया. इस मामले में 22 जून 2026 को उनके पक्ष में फैसला आया.

जयवीर सिंह ने आरोप लगाया है कि रमेश की पत्नी गीता का नाम भी दोनों फ्लैटों की बुकिंग और आवंटन में शामिल है. उन्होंने पुलिस से मांग की है कि इस पूरे मामले में महिला की जानकारी, सहमति, हस्ताक्षर और निवेश से मिले लाभ की जांच की जाए.

डॉक्टर ने बैंक खातों, बिल्डर के रिकॉर्ड, मोबाइल सिम, इलेक्ट्रॉनिक संदेश, गृह प्रवेश और फ्लैटों से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कराने की मांग की है. सेक्टर39 थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. थाना प्रभारी डीपी शुक्ला के मुताबिक, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. फिलहाल पुलिस लेनदेन और फ्लैटों के आवंटन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY