गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अखिलेश के रोड शो में बच्चे की मौत मामले में 6 नामजद समेत 50 पर FIR; राजभर बोले- बुलडोजर सबसे नहीं संभलता​ | रॉकेट बने ऑटो कंपनियों के शेयर, इन स्टॉक्स में आई 7% तक की तेजी, ये रही सबसे बड़ी वजह​ | राधे-राधे, कमल खिला दे पर सियासी संग्राम, सपा बोली- मुरझा रहा है BJP का कमल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

कार खरीदने में सबसे आगे निकला महाराष्ट्र! Q2 FY27 में बिकीं 1.65 लाख गाड़ियां, यूपी और गुजरात का भी दिखा जलवा​

वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर 2026 में पूरे देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियां महाराष्ट्र में बिकी हैं. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स SIAM के राज्यवाइज आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान देश भर में कुल 13.61 लाख कारें बिकीं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 12.1 फीसदी 1.65 लाख यूनिट्स रही. इस […]

वित्त वर्ष 202627 की दूसरी तिमाही जुलाई से सितंबर 2026 में पूरे देश में सबसे ज्यादा पैसेंजर गाड़ियां महाराष्ट्र में बिकी हैं. सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स SIAM के राज्यवाइज आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान देश भर में कुल 13.61 लाख कारें बिकीं, जिनमें अकेले महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 12.1 फीसदी 1.65 लाख यूनिट्स रही. इस लिस्ट में 9.8 फीसदी हिस्सेदारी के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा, जबकि गुजरात , तमिलनाडु 7.7% और कर्नाटक 7.2% लगभग तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर रहे. राष्ट्रीय स्तर पर कारों की कुल बिक्री में 30.7 फीसदी की शानदार बढ़त दर्ज की गई, जिसमें अकेले यूटिलिटी वाहनों का हिस्सा 68 फीसदी रहा.

पश्चिमी क्षेत्र की बादशाहत कायम, लेकिन रफ्तार थोड़ी धीमी

अगर देश के अलगअलग हिस्सों की बात करें, तो 4.29 लाख गाड़ियों की बिक्री के साथ पश्चिमी क्षेत्र वेस्टर्न जोन सबसे आगे रहा. हालांकि, पिछले साल की तुलना में इसकी बाजार हिस्सेदारी 33 फीसदी से घटकर 31.5 फीसदी रह गई है. ठीक ऐसा ही हाल महाराष्ट्र का भी रहा. राज्य में इस तिमाही में 1.65 लाख कारें बिकीं, जो पिछली तिमाही के 1.47 लाख और पिछले साल की समान तिमाही के 1.32 लाख यूनिट्स से ज्यादा हैं. लेकिन महाराष्ट्र की 25 फीसदी की ग्रोथ राष्ट्रीय औसत 30.7% से कम रही, जिससे देश के कार बाजार में उसका हिस्सा 12.7 फीसदी से घटकर 12.1 फीसदी पर आ गया.

केरल ने सबको चौंकाया, बाइक्स से ज्यादा बिकीं कारें

केरल की कार बिक्री में करीब 37 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हुई, जिससे राज्य में 95 हजार 0.95 लाख बिकीं और बाजार हिस्सेदारी 6.7 से बढ़कर 7 फीसदी हो गई. दूसरी तरफ, गुजरात और कर्नाटक में भी करीब 2729 फीसदी की अच्छी ग्रोथ दिखी.

केरल और हरियाणा

दिलचस्प बात यह है कि केरल और हरियाणा में टूव्हीलर के मुकाबले कारों का क्रेज ज्यादा दिखा. देश की कुल कार बिक्री में केरल का हिस्सा 7 फीसदी है, जबकि टूव्हीलर में सिर्फ 3.5 फीसदी. हरियाणा में भी कारों की हिस्सेदारी 6.2 फीसदी और बाइक्स की 3.2 फीसदी है. इसके उलट, उत्तर प्रदेश और बिहार में टूव्हीलर का दबदबा है. यूपी में देश की 9.8 फीसदी कारें और 12.3 फीसदी बाइक्स बिकीं, जबकि बिहार में कारों का हिस्सा महज 2.1 फीसदी और बाइक्स का 4.9 फीसदी रहा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY