Rahul Gandhi US Visit 2026: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राजनीति, नेतृत्व और अलग पहचान बनाने को लेकर खुलकर अपनी बात रखी।

इस दौरान उन्होंने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि देश गंभीर आर्थिक चुनौतियों से गुजर रहा है।
राहुल ने बेरोजगारी, शिक्षा व्यवस्था और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं के रोजगार सृजन पर प्रभाव को लेकर भी सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि भारत एक आर्थिक तबाही के कगार पर खड़ा है। यह एक कड़वा सच है। आज, किसी युवा को यह भरोसा नहीं है कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
छात्रों को डर है कि पेपर लीक होने से उनका भविष्य बर्बाद हो सकता है। छोटे कारोबारियों को सरकारी उत्पीड़न और कुछ गिनेचुने अरबपतियों के एकाधिकार का डर सताता रहता है।
नौकरी के अवसर कम हो रहे हैं और आर्थिक असमानता बढ़ रही है। आज का भारत वह भारत नहीं है, जिसकी मजबूत आर्थिक नींव कांग्रेस ने दशकों की कड़ी मेहनत से रखी थी।
हो सकता है कि मीडिया इस सच को दबा दे, प्रधानमंत्री इससे मुंह मोड़ लें, लेकिन हकीकत नहीं बदल सकती। और यह आर्थिक तबाही खुद प्रधानमंत्री मोदी ने पैदा की है। यह भी एक कड़वा सच है।
भारत एक आर्थिक आपदा के दरवाज़े पर खड़ा है ये एक कड़वी सच्चाई है।
आज एक युवा को भरोसा नहीं कि उसकी डिग्री उसे नौकरी दिला पाएगी।
एक छात्र को डर है कि कहीं पेपर लीक से उसका भविष्य बर्बाद न हो जाए।
छोटे कारोबारी सरकारी प्रताड़ना और कुछ अरबपतियों के मोनोपॉली के डर के साए में जी… pic.twitter.com/3Migw8UfHS
— Rahul Gandhi November 18, 2026
PM मोदी की राजनीतिक पहचान पर क्या बोले राहुल?
कोलंबिया यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक अलग राजनीतिक पहचान रखने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि मोदी दूसरे राजनेताओं से अलग हैं और राजनीति में उनकी अपनी विशिष्ट जगह है।
राहुल गांधी का कहना था कि दूसरों की नकल करने या उनसे मुकाबला करने के बजाय नेताओं को अपनी अलग कार्यशैली और पहचान विकसित करनी चाहिए।
भारत जोड़ो यात्रा का दिया उदाहरण
राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि यदि कोई उनकी इस राजनीतिक पहल से मुकाबला करना चाहता है, तो उसे भी 4,000 किलोमीटर पैदल चलना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दूसरा नेता इतनी लंबी यात्रा करता भी है, तो लोगों को लगेगा कि वह उनकी नकल कर रहा है। राहुल ने इसे राजनीतिक विशिष्टता का उदाहरण बताया।