बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bijnor Firing: बिजनौर में बारात में कहासुनी के बाद खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक को लगी गोली, मारपीट और पथराव में 5 घायल​

Bijnor Firing  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बारात के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। चांदपुर थाना क्षेत्र के महदूद नशो गांव में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोली लगने से फैजान नाम का युवक […]

Bijnor Firing  उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बारात के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। चांदपुर थाना क्षेत्र के महदूद नशो गांव में 2 पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। आरोप है कि इस दौरान तमंचे से कई राउंड फायरिंग भी की गई। गोली लगने से फैजान नाम का युवक घायल हो गया, जबकि मारपीट और पथराव में 4 लोग भी चोटिल हुए हैं।

बारात में हुई थी कहासुनी

जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्ष नगला गांव में एक बारात में शामिल होने गए थे। वहां किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन देर शाम दोनों पक्ष महदूद नशो गांव में फिर आमनेसामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट और पथराव में बदल गया। इसी दौरान फायरिंग होने से गांव में अफरातफरी मच गई।

फायरिंग में फैजान को लगी गोली

आरोप है कि एक पक्ष की ओर से तमंचे से फायरिंग की गई। इसमें फैजान के पैर में गोली लग गई। संघर्ष में इंतजार, इकरार, कासिम और नावेद भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को सीएचसी स्याऊ पहुंचाया गया। फैजान की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

फायरिंग का वीडियो वायरल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक कथित तौर पर तमंचे से फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। दोनों पक्षों ने एकदूसरे पर विवाद शुरू करने और हमला करने के आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने दर्ज किया केस

बिजनौर के CO अभय पांडे ने बताया कि चांदपुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है, जिसमें फैजान को गोली लगी है। शांति व्यवस्था भंग होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY