शनिवार, 14 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs NZ: चौथे वनडे में गरमाया माहौल, टिम सिफर्ट और गुरनूर बराड़ के बीच हुई तीखी बहस; कोहली ने संभाला मोर्चा​ | UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 38 IAS अधिकारियों के तबादले, पांच जिलों के DM बदले​ | PAK vs SL 1st Test: Saud Shakeel 190 रन बनाकर भी रहे बदकिस्मत, महेला जयवर्धने की अनचाही लिस्ट में दर्ज हुआ नाम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

रेगिस्तान में भी होगी EV की फास्ट चार्जिंग! BYD ने पेश किया अनोखा चार्जिंग स्टेशन, रोबोट खुद लगाएगा कनेक्टर​

पेट्रोलडीजल के लगातार बढ़ते दामों से परेशान लोग अब इलेक्ट्रिक बाइक और कार खरीदने का रुख कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार और बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में एक बड़ा सवाल रहता है, चार्जिंग को लेकर. चार्जिंग स्टेशन कहां मिलेगा और ऐसी जगह पर कार को कैसे चार्ज किया जाएगा, जहां बिजली की […]

पेट्रोलडीजल के लगातार बढ़ते दामों से परेशान लोग अब इलेक्ट्रिक बाइक और कार खरीदने का रुख कर रहे हैं. इलेक्ट्रिक कार और बाइक खरीदने से पहले लोगों के मन में एक बड़ा सवाल रहता है, चार्जिंग को लेकर. चार्जिंग स्टेशन कहां मिलेगा और ऐसी जगह पर कार को कैसे चार्ज किया जाएगा, जहां बिजली की सप्लाई ठीक से नहीं रहती है? लोगों के इसी समस्या को दूर करने के लिए अब चीन की एक इलेक्ट्रिक कार कंपनी BYD ने हल निकाल लिया है. चीनी कंपनी ने अबू धाबी के रेगिस्तान में ऐसा चार्जिंग स्टेशन लगा दिया है, जो सोलर पैनल और बैटरी की मदद से काम कर सकता है. खास बात यह है कि यहां कार में चार्जिंग कनेक्टर लगाने के लिए रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल किया गया है.

इस चार्जिंग स्टेशन की सबसे बड़ी खास बात यह है कि इसे बिजली के ग्रिड से कनेक्ट किए बिना भी चलाने की क्षमता कंपनी ने बताई है. यानी उन इलाकों में भी फास्ट चार्जिंग की सुविधा मिल सकती है, जहां बिजली की लाइन पहुंचाना मुश्किल है या फिलहाल वहां ग्रिड कनेक्टिविटी मौजूद नहीं है.

कैसे काम करता है BYD का नया चार्जिंग स्टेशन?

BYD के इस सिस्टम में तीन खास चीजें हैं सोलर पैनल, बैटरी स्टोरेज और फ्लैश चार्जर. सोलर पैनल सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं. इस बिजली को बड़ी बैटरियों में स्टोर किया जाता है. इसके बाद चार्जर इसी स्टोर की गई बिजली से इलेक्ट्रिक कार की बैटरी को चार्ज करता है. इसका मतलब है कि को चलाने के लिए हर समय सीधे बिजली के ग्रिड पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी. खासकर दूरदराज के इलाकों में यह तकनीक काफी काम आ सकती है. जहां सामान्य फास्ट चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए बिजली की पर्याप्त सप्लाई मौजूद नहीं होती है, वहां इस तरह का सिस्टम एक ऑप्शन बन सकता है.

370 kWh की बैटरी से लैस हैं चार्जर

BYD के इस चार्जिंग स्टेशन में Tशेप वाले फ्लैश चार्जर लगाए गए हैं. चीनी कंपनी के अनुसार, हर चार्जर के साथ 185 kWh क्षमता वाली दो स्टोरेज बैटरियां जुड़ी हैं. इस तरह एक चार्जर के साथ कुल 370 kWh की बैटरी क्षमता मिलती है.

ये चार्जर ग्रिड से लगभग 100 से 560 kW की दर से बिजली लेते हैं और जरूरत के समय कार को इससे कहीं ज्यादा पावर दे सकते हैं. एक केबल के जरिए ये अधिकतम 1,500 kW तक की पावर दे सकते हैं. वहीं दोनों केबल एक साथ इस्तेमाल करने पर यह क्षमता 1,000 kW तक रहती है.

5 मिनट में 10 से 70% तक चार्ज होगी कार

BYD के नए 1,500 kW फ्लैश चार्जर की मदद से कंपनी की दूसरी पीढ़ी की Blade Battery वाली कारों को बहुत कम समय में चार्ज किया जा सकता है. कंपनी के दावे के अनुसार, इस तकनीक से कार की बैटरी मात्र 5 मिनट में 10 से 70 फीसदी तक चार्ज हो सकती है. वहीं, 9 मिनट में बैटरी को 97 फीसदी तक चार्ज करने का दावा किया गया है. लेकिन, इतनी तेज चार्जिंग का फायदा फिलहाल उन्हीं कारों को मिलेगा, जो इस टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती हैं. हर इलेक्ट्रिक कार इस चार्जिंग स्पीड को सपोर्ट नहीं करती.

अभी सामने नहीं आई पूरी जानकारी

बैटरी से चलने वाले चार्जिंग स्टेशन का इस्तेमाल दुनिया की कई कंपनियां कर रही हैं. एलन मस्क की कंपनी टेस्ला, Electric Era और Beam Global जैसी कंपनियां भी इस दिशा में काम कर रही हैं. ऐसे सिस्टम का फायदा यह है कि ये ग्रिड पर अचानक पड़ने वाले बिजली के प्रेशर को कम कर सकते हैं. खासकर पीक आवर्स में इनकी उपयोगिता बढ़ जाती है. लेकिन, BYD के इस नए स्टेशन को लेकर अभी कुछ सवाल बाकी हैं. कंपनी ने यह साफ नहीं किया है कि वहां लगाए गए सोलर पैनल कितनी बिजली पैदा कर सकते हैं और सिर्फ सौर ऊर्जा के भरोसे एक दिन में कितनी इलेक्ट्रिक कारों को चार्ज किया जा सकता है. यह भी कंपनी ने साफ नहीं किया है कि बिना ग्रिड कनेक्शन के स्टेशन कितनी देर तक लगातार काम कर पाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY