गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
हाता नहीं भाता की सोच पर अखिलेश ने साधा निशाना, गोरखपुर में ब्राह्मण परिवार के अपमान के मुद्दे पर सपा ने योगी सरकार को घेरा​ | सोने की मिलावट में ही नहीं, जेट इंजन से लेकर गैस टर्बाइन तक बनाने में होता है रेनियम का इस्तेमाल​ | पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा…गाजियाबाद की जेल से रिहा होने के बाद बोले आजम खान​

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए. इसके बाद उनका पहला बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, उनको आज बधाई. उन्होंने कहा कि कोर्ट पर मुझे पूरा विश्वास है, देश आजाद है संविधान कैद है. […]

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 18 नवंबर को गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए. इसके बाद उनका पहला बयान आया, जिसमें उन्होंने कहा कि जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास रखते हैं, उनको आज बधाई. उन्होंने कहा कि कोर्ट पर मुझे पूरा विश्वास है, देश आजाद है संविधान कैद है. आजम खान ने आगे कहा कि अब चुनाव नहीं इंकलाब होगा, बदलाव नहीं होगा अब सैलाब होगा.

उन्होंने कहा, ‘ हम जैसे लोगों को बल मिला है, न्याय मिला है. हम जेसे कमजोर लोगों को आत्महत्या न करने का बल मिला है. हम इंसान हैं और इंसानों की तरह जीना चाहते हैं’.

जेल के बाहर जमा हुए थे 600 से ज्यादा समर्थक

शाम करीब 4.30 बजे जेल में रिहाई वारंट पहुंचने के बाद सारी फॉर्मैलिटी पूरी होने के बाद आजम खान को रिहा किया गया. इस दौरान समर्थकों ने ‘आजम खान जिंदाबाद’ के नारे लगाकर उनका स्वागत किया और उनकी काली SUV को घेर लिया और उनसे हाथ मिलाने की होड़ में लग गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके स्वागत के लिए जेल के बाहर 600 से ज्यादा समर्थक जमा हुए थे.

आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और अदीब उन्हें लेने के लिए आए थे. अदीब ने इस मौके को परिवार के लिए ईद बताया, जबकि अब्दुल्ला ने कहा कि टाइगर वापस आ गया है.

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY