बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Azam Khan Jail Release: जेल से निकलकर सपा नेता आजम खान का पहला बयान, बोले- मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया​

: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर […]

: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान गाजियाबाद की डासना जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी। आजम खान ने अपनी गिरफ्तारी और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि एक मुसलमान ने शिक्षा का मंदिर बनाया है। रिहाई के बाद आजम खान रामपुर के लिए रवाना हो गए।

‘जो जुल्म संभव थे, सब हुए’

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान ने कहा कि उनके साथ जो जुल्म हो सकते थे, वे सब हुए। हालांकि, उन्होंने अदालत के फैसले पर संतोष जताया। आजम खान ने कहा, “बहरहाल अदालत ने बहुत इंसाफ किया, उसके लिए शुक्रगुजार हैं। ईडी की कार्रवाई पर उन्होंने कहा कि ईडी के अधिकारियों को अपनी इमेज ठीक करनी चाहिए और खुद में सुधार करना चाहिए। उन्होंने कहा, “न देश को बर्बाद करें और न ही खुद को बर्बाद करें।”

31 अक्टूबर को ED ने किया था गिरफ्तार

आजम खान को मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED ने 31 अक्टूबर को हिरासत में लिया था। उसी दिन उन्हें रामपुर जेल से एक दूसरे आपराधिक मामले में रिहा किया गया था। गिरफ्तारी के बाद उन्हें गाजियाबाद की विशेष PMLA कोर्ट में पेश किया गया था। अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। इसके बाद आजम खान के वकीलों ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई थी। हाईकोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार शाम उन्हें डासना जेल से रिहा कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 

ओवैसी और चंद्रशेखर के गठबंधन पर क्या बोले ?

जेल से बाहर आने के बाद आजम खान से असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन को लेकर भी सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि अब बाहर आए हैं, देखेंगे। बता दें कि असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने हाल ही में सामाजिक परिवर्तन मोर्चा नाम से गठबंधन का ऐलान किया है। आजम खान ने इस गठबंधन को लेकर फिलहाल कोई रिएक्शन नहीं दिया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY