बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिल्ली में 7वें दिन गिरा सोना, ₹2800 हुआ सस्ता….चांदी ₹5000 टूटी​

देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं. लगातार 7वें दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान सोना 12,300 रुपए तक सस्ता हो चुका है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में करीब 30 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी […]

देश की राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी के दाम लगातार गिर रहे हैं. लगातार 7वें दिन सोने और चांदी की कीमत में गिरावट देखने को मिली है. इस दौरान सोना 12,300 रुपए तक सस्ता हो चुका है. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमतों में करीब 30 हजार रुपए की गिरावट देखने को मिल चुकी है. अगर बात आज यानी बुधवार की करें तो सोने के दाम 1.36 लाख रुपए से नीचे आ चुके हैं. जबकि चांदी के दाम 1.65 लाख रुपए से कम हो गए हैं. जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल सकती है. जिसका प्रमुख कारण विदेशी बाजारों में लगातार बिकवाली है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में सोने और चांदी के दाम किस लेवल पर आ गए हैं…

दिल्ली में सोना और चांदी टूटा

ग्लोबल मार्केट्स में लगातार बिकवाली के बीच, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में लगातार सातवें सत्र में गिरावट आई. सोने की कीमत 2,800 रुपए घटकर 1,35,800 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई. स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 1,38,600 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. चांदी की कीमतों पर भी दबाव बना रहा. यह 5,000 रुपए गिरकर 1,64,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई, जबकि पिछली बार यह 1,69,500 रुपए प्रति किलोग्राम थी. खास बात तो ये है कि लगातार 7 दिनों में सोने के दाम में 12,300 रुपए प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिल चुकी है. वहीं चांदी के दाम में 30 हजार रुपए की गिरावट देखी गई है.

क्यों सस्ता हुआ सोना और चांदी

HDFC सिक्योरिटीज के कमोडिटीज सीनियर एनालिस्ट सौमिल गांधी ने कहा कि बुधवार को घरेलू बाजार में कीमती धातुओं की कीमतों में और गिरावट आई. ये पिछले साल दिसंबर के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गईं, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारी बिकवाली का असर बाजार की धारणा पर पड़ा. उन्होंने बताया कि अमेरिकी इक्विटी बाजारों में कमजोरी के कारण बिकवाली और तेज हो गई, जिससे कीमती धातुओं में मार्जिन से जुड़ी बिकवाली देखने को मिली. विदेशी बाजारों में, स्पॉट गोल्ड 78.71 USD गिरकर 3,770.54 USD प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 3 प्रतिशत से अधिक गिरकर 45.86 USD प्रति औंस पर पहुंच गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY