: उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पार्टी प्रत्याशियों के चयन में जमीनी कार्यकर्ताओं की राय को खास महत्व देने की तैयारी कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के मुताबिक, पार्टी हर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की एक विशेष टोली बनाएगी। यह टोली संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व को सुझाव के तौर पर देगी।
इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक विशेष ‘सुझाव पत्रिका’ भी लगाई जाएगी। इसमें कार्यकर्ता अपनी पसंद के संभावित प्रत्याशियों के नाम लिख सकेंगे। पार्टी का मानना है कि इस पहल से उम्मीदवारों के चयन में स्थानीय कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ेगी और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को आगे आने का मौका मिलेगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि विधानसभा स्तर पर बनाई जाने वाली विशेष टोली कार्यकर्ताओं से सुझाव जुटाएगी। इन सुझावों के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नाम पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाए जाएंगे। पार्टी इस व्यवस्था के जरिए प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया को अधिक सहभागी बनाना चाहती है। इससे स्थानीय कार्यकर्ताओं की पसंद और क्षेत्र में नेताओं की सक्रियता के बारे में भी नेतृत्व को जानकारी मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें:
उत्तराखंड 
कार्यकर्ताओं की राय से तय होंगे संभावित उम्मीदवारों के नाम
2027 चुनाव के लिए भाजपा ने तेज की तैयारी
ये भी पढ़ें: