बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
एलन मस्क के स्टारलिंक को टक्कर देंगे मुकेश अंबानी, अंतरिक्ष में 1600 सैटेलाइट का जाल बिछाने की तैयारी!​ | ‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम के खिलाफ ED की याचिका पर बोली SC​ | Amla Navami पर आंवले के दीपक से करें दीपदान, यह है भगवान विष्णु की आरती का सही नियम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हर बर्थडे केक के साथ क्या आप खाते हैं मुंह के बैक्टीरिया? जानिए कितना है खतरा​

बर्थडे पार्टी में केक काटने से पहले मोमबत्तियां बुझाना एक आम परंपरा है. केक सामने आते ही सभी लोग हैप्पी बर्थडे गाने लगते हैं और जन्मदिन मनाने वाला व्यक्ति एक सांस में सारी मोमबत्तियां बुझा देता है. इसके बाद केक काटा जाता है और सभी को बड़े चाव से परोसा जाता है. लेकिन क्या आपने […]

बर्थडे पार्टी में केक काटने से पहले मोमबत्तियां बुझाना एक आम परंपरा है. केक सामने आते ही सभी लोग हैप्पी बर्थडे गाने लगते हैं और जन्मदिन मनाने वाला व्यक्ति एक सांस में सारी मोमबत्तियां बुझा देता है. इसके बाद केक काटा जाता है और सभी को बड़े चाव से परोसा जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि मोमबत्तियां बुझाते समय मुंह से निकलने वाले बैक्टीरिया भी केक पर पहुंच सकते हैं? यानी जिस केक को आप बड़े शौक से खा रहे हैं, उस पर जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति के मुंह के बैक्टीरिया भी हो सकते हैं.

सुनने में ये थोड़ा अजीब और चौंकाने वाला लग सकता है, लेकिन साल 2017 में क्लेमसन यूनिवर्सिटी में हुई एक स्टडी में इस बात की जांच की गई थी. इस वक्च इसकी चर्चा दोबारा तब शुरू हुई जब सोशल मीडिया पर इसका जिक्र किया जाने लगा है. पुरानी स्टडी की बात करें, तो इसमें सामने आया कि केक पर लगी मोमबत्तियां फूंक मारकर बुझाने से उसकी आइसिंग यानी ऊपर की परत पर बैक्टीरिया की मात्रा काफी बढ़ सकते हैं.

मोमबत्ती बुझाते ही केक पर पहुंचते हैं बैक्टीरिया

जब कोई व्यक्ति मुंह से जोर लगाकर मोमबत्तियां बुझाता है, तो उसके मुंह और सांस के साथ निकलने वाली छोटीछोटी बूंदें हवा में फैलती हैं. ये बूंदें केक की सतह पर भी गिर सकती हैं. इन बूंदों में मुंह में मौजूद बैक्टीरिया हो सकते हैं. 2017 में क्लेमसन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इसी बात को समझने के लिए एक एक्सपेरिमेंट किया था. इसमें केक जैसी सतह पर मोमबत्तियां लगाकर उन्हें बुझाने के बाद बैक्टीरिया की मात्रा जांची गई.

फूंक मारने के बाद 14 गुना बढ़े बैक्टीरिया

रिसर्च में पाया गया कि मोमबत्तियां बुझाने के बाद केक की आइसिंग पर बैक्टीरिया की मात्रा औसतन करीब 1,400 फीसदी तक बढ़ गई. यानी पहले के मुकाबले लगभग 14 गुना ज्यादा बैक्टीरिया पाए गए. स्टडी के लेखक पॉल डॉसन ने बताया था कि उनके मुताबिक, ये कोई बड़ी हेल्थ प्रॉब्लम नहीं है. साथ ही उन्होंने ये भी क्लियर किया था कि हमारे मुंह में बैक्टीरिया भरे होते हैं, जिनमें से ज्यादातर नुकसानदायक नहीं होते.

कैसे केक तक पहुंचते हैं मुंह के बैक्टीरिया?

हमारे मुंह में कई तरह के बैक्टीरिया मौजूद रहते हैं. इनमें से ज्यादातर सामान्य होते हैं और शरीर के प्राकृतिक माइक्रोबायोम का हिस्सा हैं. जब हम बोलते, खांसते, छींकते या जोर से सांस छोड़ते हैं, तो मुंह से निकलने वाली छोटी बूंदें आसपास फैल सकती हैं. मोमबत्तियां बुझाते समय भी यही होता है, फूंक मारने के दौरान ये सीधे केक पर गिर सकती हैं, हालांकि केक की ऊपर वाली परत क्रीम या आइसिंग से बनी होती है, इसलिए उस पर ये बूंदें आसानी से चिपक सकती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY