बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
योगी के गढ़ में अखिलेश का सियासी चक्रव्यूह! गोरखपुर में 22 KM की रथयात्रा, मिशन-2027 की तैयारी​ | Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Harshal Patel अब Gujarat Titans में खेलेंगे, SRH से 4 करोड़ रुपये में हुआ IPL Trade​

 तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र से पहले मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से चार करोड़ रुपये की धनराशि में गुजरात टाइटन्स की टीम से जुड़ गए। सनराइजर्स ने 35 वर्षीय हर्षल को 2025 की मेगा नीलामी में आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘दो […]

 तेज गेंदबाज हर्षल पटेल अगले साल के इंडियन प्रीमियर लीग के सत्र से पहले मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद से चार करोड़ रुपये की धनराशि में गुजरात टाइटन्स की टीम से जुड़ गए। सनराइजर्स ने 35 वर्षीय हर्षल को 2025 की मेगा नीलामी में आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। आईपीएल ने बयान में कहा, ‘‘दो बार के पर्पल कैप विजेता हर्षल पटेल सनराइजर्स हैदराबाद से सफल ट्रेड के बाद अब आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

सनराइजर्स ने आईपीएल की 2025 की नीलामी में उन्हें आठ करोड़ रुपये में खरीदा था। वह चार करोड़ रुपये में गुजरात से जुड़ेंगे।’’ हर्षल काफी अनुभवी तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने 2012 में आईपीएल में पदार्पण करने के बाद से चार फ्रेंचाइजी की तरफ से खेलते हुए 124 मैच में 151 विकेट लिए हैं। 

पिछले कई वर्षों से लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले इस अनुभवी खिलाड़ी ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की तरफ से खेलते हुए क्रमशः 2021 और 2024 में टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की थी।

 सनराइजर्स की तरफ से अपने पहले सत्र में 2025 में उन्होंने 13 मैचों में 9.80 की इकॉनमी रेट से 16 विकेट लिए लेकिन 2026 में उन्हें केवल पांच मैच खेलने का मौका मिला और वह एक भी विकेट नहीं ले पाए। उन्होंने इस बीच प्रति ओवर 10.82 रन दिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY