गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘दरोगा को बर्खास्त करो, जेल भेजो’, गोरखपुर में शिवम पांडेय से मारपीट पर बवाल, बर्खास्तगी की मांग​ | Goldy Brar Most Wanted: कनाडा का मोस्ट वांटेड नंबर-1 बना गोल्डी बराड़! गिरफ्तारी पर 1.63 करोड़ का इनाम, FBI 10 लाख डॉलर का रिवॉर्ड देगी​ | कौन हैं BJP नेता ओंकार सिंह श्रीनेत? जिनके बेटे की मौत से गोरखपुर में मचा बवाल, जानें परिवार की पूरी कहानी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Odisha Child Murder: बिस्किट चोरी के शक में 13 साल के बच्चे की हत्या, दुकानदार ने बेटे के साथ मिलकर पीटा, दुकान के पीछे फेंका शव​

Odisha Child Murder:ओडिशा के बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के बच्चे की पीटपीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर बच्चे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसका शव दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। पुलिस […]

Odisha Child Murder:ओडिशा के बालासोर जिले में बिस्किट चोरी के शक में एक दुकानदार ने 13 साल के बच्चे की पीटपीटकर हत्या कर दी। आरोप है कि दुकानदार ने अपने बेटे के साथ मिलकर बच्चे को बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसका शव दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया। पुलिस ने दुकानदार और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

बिस्किट खाने पर लगाया चोरी का आरोप

पुलिस के मुताबिक, 13 साल का लड़का दुकानदार संतोष बेहरा की दुकान पर पहुंचा था। वहां उसने बिना पूछे बिस्किट का एक पैकेट लेकर खाना शुरू कर दिया। इस पर दुकानदार ने उस पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि बच्चे ने बिस्किट के पैसे देने की बात भी कही थी, लेकिन दुकानदार ने उसकी बात नहीं मानी।

दुकान में खींचकर की पिटाई

आरोप है कि दुकानदार संतोष बेहरा बच्चे को दुकान के अंदर खींचकर ले गया। इसके बाद उसने अपने बेटे मानस बेहरा के साथ मिलकर बच्चे की पिटाई की। इस घटना में बच्चे की मौत हो गई। आरोपियों ने शव को दुकान के पीछे बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में फेंक दिया।

पुलिस ने जब्त की CCTV हार्ड डिस्क

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर वहां लगे CCTV कैमरों की फुटेज वाली हार्ड डिस्क जब्त की। इसके साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकानदार संतोष बेहरा और उसके बेटे मानस बेहरा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है

शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन

बच्चे की हत्या से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस दौरान इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और परिजनों को समझाया।

12 घंटे बाद खत्म हुआ प्रदर्शन

अधिकारियों के समझाने के बाद करीब 12 घंटे में प्रदर्शन समाप्त हुआ। पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार को बच्चे का शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY