सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

नए लुक में आएगी Tata की ये धांसू SUV, कर देगी वेन्यू और ब्रेजा की नाक में दम!​

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon का नया जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है. हाल ही में इस नई नेक्सन को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई नेक्सन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह 2017 में लॉन्च हुई नेक्सन […]

टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Nexon का नया जनरेशन मॉडल तैयार कर रही है. हाल ही में इस नई नेक्सन को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नई नेक्सन के एक्सटीरियर और इंटीरियर में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. यह 2017 में लॉन्च हुई नेक्सन का पहला फुल जनरेशन अपडेट होगा. नई नेक्सन के 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें नया डिजाइन, बेहतर केबिन और कई नए टेक्नोलॉजी फीचर्स मिल सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, नई नेक्सन का फ्रंट डिजाइन पहले से ज्यादा सीधा और चौकोर हो सकता है. इसकी छत भी पहले के मुकाबले ज्यादा सपाट दिखाई दे सकती है. इससे पीछे बैठने वाले यात्रियों को सिर के आसपास ज्यादा जगह मिलने और सामान रखने के लिए बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है. SUV में गोल साइज के व्हील आर्च, टर्न इंडिकेटर वाले बाहरी शीशे और सामान्य डोर हैंडल पहले की तरह मिल सकते हैं. वहीं, इसके अगले हिस्से में नई ग्रिल, हेडलाइट और बंपर देखने को मिल सकते हैं. पीछे की तरफ टेललाइट और बंपर में बदलाव किए जाने की संभावना है.

केबिन में मिलेंगे नए फीचर्स

नई नेक्सन के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव होने की उम्मीद है. इसमें पहले से पतला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है. दोनों स्क्रीन में नया इंटरफेस और बेहतर कनेक्टेड कार फीचर्स दिए जा सकते हैं.

इसके अलावा कंपनी नई नेक्सन में पैनोरमिक सनरूफ, आगे की सीटों में वेंटिलेशन, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और डैशकैम जैसे फीचर्स दे सकती है. एसयूवी में 360 डिग्री कैमरा और लेवल2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. हालांकि, टाटा मोटर्स ने अभी इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

फोटो साभार: Instagram/@supercarsandbikesJammu

नए प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी एसयूवी

नई जनरेशन नेक्सन को कंपनी के नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर तैयार किए जाने की संभावना है. यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक जैसे अलगअलग पावरट्रेन को सपोर्ट कर सकता है. इंजन की बात करें तो इसमें मौजूदा 1.2 लीटर, तीन सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन जारी रह सकता है. वहीं, डीजल मॉडल में टाटा सिएरा में इस्तेमाल होने वाला नया Kryojet इंजन दिया जा सकता है.

फिलहाल टाटा मोटर्स ने नई नेक्सन की लॉन्च तारीख और इंजन से जुड़ी पूरी जानकारी नहीं दी है। हालांकि, सड़कों पर इसकी टेस्टिंग शुरू होने से उम्मीद है कि कंपनी इसे 2027 में बाजार में उतार सकती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY