सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

रोजगार के मोर्चे पर अच्छी खबर! अक्टूबर में घटकर 4.9% पर आई बेरोजगारी दर, वर्कफोर्स में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी​

देश में बेरोजगारी दर अक्टूबर में मामूली घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई, जो सितंबर में पांच प्रतिशत थी. इस दौरान खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी और रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ने से सुधार दर्ज किया गया. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण के ताजा […]

देश में बेरोजगारी दर अक्टूबर में मामूली घटकर 4.9 प्रतिशत रह गई, जो सितंबर में पांच प्रतिशत थी. इस दौरान खासकर ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की वर्कफोर्स में भागीदारी और रोजगार में हिस्सेदारी बढ़ने से सुधार दर्ज किया गया. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आवधिक श्रमबल सर्वेक्षण के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों की बेरोजगारी दर अक्टूबर, 2025 के 5.2 प्रतिशत के मुकाबले भी 0.3 प्रतिशत अंक कम रही. अक्टूबर में शहरी बेरोजगारी दर सितंबर के 6.9 प्रतिशत से घटकर 6.7 प्रतिशत पर आ गई, जबकि ग्रामीण बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत पर स्थिर रही. आइए आपको भी बताते हैं कि बेरोजगारी को लेकर सरकार की ओर से किस तरह के आंकड़े जारी किए हैं.

बेरोजगारी दर को लेकर खास आंकड़े

  1. इस दौरान महिलाओं की श्रमबल भागीदारी दर सितंबर के 34.6 प्रतिशत से बढ़कर 35 प्रतिशत हो गई. एक साल पहले अक्टूबर में यह 34.2 प्रतिशत थी. फरवरी, 2026 के बाद यह इसका उच्चतम स्तर है.
  2. ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की श्रमबल भागीदारी दर सितंबर के 38.9 प्रतिशत से बढ़कर 39.5 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 25.9 प्रतिशत पर स्थिर रही.
  3. श्रमबल भागीदारी दर से आशय कुल आबादी में काम कर रहे या काम की तलाश में अथवा काम करने के लिए उपलब्ध लोगों के अनुपात से है. देश में कुल श्रमबल भागीदारी दर अक्टूबर में बढ़कर 55.7 प्रतिशत हो गई, जो सितंबर में 55.5 प्रतिशत थी.
  4. इसी तरह, कुल आबादी में रोजगार में लगे लोगों के अनुपात को दर्शाने वाला श्रमिकजनसंख्या अनुपात भी सितंबर के 52.7 प्रतिशत से बढ़कर अक्टूबर में 53 प्रतिशत हो गया.
  5. ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमबल भागीदारी दर सितंबर के 58 प्रतिशत से बढ़कर 58.4 प्रतिशत हो गई, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 50.7 प्रतिशत से घटकर 50.5 प्रतिशत रह गई.
  6. महिलाओं की बेरोजगारी दर अक्टूबर में घटकर पांच प्रतिशत रह गई, जो सितंबर में 5.2 प्रतिशत थी. वहीं, पुरुषों की बेरोजगारी दर 4.9 प्रतिशत पर स्थिर रही.
  7. शहरी क्षेत्रों में महिलाओं की बेरोजगारी दर सितंबर के 9.2 प्रतिशत से घटकर अक्टूबर में 8.7 प्रतिशत हो गई. ग्रामीण क्षेत्रों में यह 3.9 प्रतिशत से घटकर 3.8 प्रतिशत रह गई, जो 2026 के दौरान इसका सबसे निचला स्तर है.
  8. ये मासिक आंकड़े कुल 3,70,475 लोगों के सर्वेक्षण पर आधारित हैं. इनमें ग्रामीण क्षेत्रों के 2,11,474 और शहरी क्षेत्रों के 1,59,001 लोग शामिल थे.

पीएलएफएस का संचालन सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय करता है. यह सर्वेक्षण देश में रोजगार, बेरोजगारी और श्रमबल भागीदारी के आंकड़ों का प्रमुख स्रोत है. इसके मासिक अनुमान वर्तमान साप्ताहिक स्थिति पद्धति पर आधारित होते हैं और इनमें 15 वर्ष तथा उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया जाता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY