: पटना जंक्शन पर रेलवे के एक TTE पर 17 साल के नाबालिग से अवैध पैसे मांगने और उसका मूल आधार कार्ड जबरन जब्त करने का आरोप लगा है। नाबालिग के मुताबिक, यह घटना 14 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे की है। वह किसी को लेने के लिए पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर1 पर बिना टिकट पहुंचा था। इस दौरान ने उसके साथ कथित तौर पर ऐसा व्यवहार किया।

पटना जंक्शन पर 17 साल के लड़के से पैसे मांगने का आरोप, TTE पर आधार कार्ड जब्त करने का दावा
पटना जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर1 पर 14 नवंबर को एक 17 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित बदसलूकी का मामला सामने आया है। लड़के का आरोप है कि वह दोपहर 12:30 बजे किसी को लेने बिना टिकट स्टेशन पहुंचा… pic.twitter.com/4l2dwa9Rs9
— Bansal News Official November 15, 2026
सरकारी रसीद की जगह मांगे पैसे
नाबालिग का आरोप है कि प्लेटफॉर्म पर बिना टिकट पहुंचने के बाद TTE ने सरकारी रसीद काटने की प्रोसेस अपनाने के बजाय उससे अवैध पैसों की मांग की। नाबालिग का कहना है कि TTE ने उससे नियम के मुताबिक जुर्माना या निर्धारित शुल्क लेने के लिए रसीद देने की जगह पैसों की मांग की।
मूल आधार कार्ड जबरन लेने का आरोप
नाबालिग ने यह भी आरोप लगाया कि ने उसका मूल आधार कार्ड जबरन अपने पास रख लिया। उसका कहना है कि वह केवल 17 साल का है और किसी को लेने के लिए स्टेशन पहुंचा था। ऐसे में उसके साथ हुई इस कथित घटना ने रेलवे परिसर में यात्रियों के साथ होने वाले व्यवहार और अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
ये खबर भी पढ़ें:
TTE पर होगी कार्रवाई ?
नाबालिग ने TTE पर अवैध वसूली के आरोप हैं। इस मामले में संबंधित रेलवे अधिकारियों का पक्ष और किसी आधिकारिक कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।