रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

EV चलाने वाले ज्यादातर लोग करते हैं बड़ी गलती! घर पहुंचते ही गाड़ी को चार्जिंग पर लगाना पड़ सकता है भारी​

आजकल लोग धड़ल्ले से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीद रहे हैं. सफर खत्म करके घर लौटते ही अक्सर हम अपनी ईवी को सीधे चार्जिंग पर लगा देते हैं. लेकिन, अगर आप भी यही गलती करते हैं, तो संभल जाइए. खासकर जब आपने चिलचिलाती गर्मी में लंबा सफर तय किया हो, तो यह छोटी सी आदत […]

आजकल लोग धड़ल्ले से इलेक्ट्रिक कार और स्कूटर खरीद रहे हैं. सफर खत्म करके घर लौटते ही अक्सर हम अपनी ईवी को सीधे चार्जिंग पर लगा देते हैं. लेकिन, अगर आप भी यही गलती करते हैं, तो संभल जाइए. खासकर जब आपने चिलचिलाती गर्मी में लंबा सफर तय किया हो, तो यह छोटी सी आदत आपकी गाड़ी की बैटरी के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है. लगातार गाड़ी चलाने से उसकी बैटरी का तापमान काफी बढ़ जाता है. ऐसे में बिना वक्त गंवाए तुरंत चार्जिंग शुरू कर देने से बैटरी पर थर्मल स्ट्रेस यानी गर्मी का दबाव और ज्यादा बढ़ जाता है.

बैटरी गर्म होने पर न करें चार्ज

आपको बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों में का इस्तेमाल होता है, जो ड्राइविंग के वक्त तो गर्म होती ही है, बल्कि चार्जिंग के दौरान भी हीट पैदा करती है. आईआईटी मद्रास की एक रिसर्च में सामने आया है कि जब बाहर का पारा 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर होता है और बैटरी तेजी से डिस्चार्ज हो रही होती है, तो उसका अंदरूनी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच जाता है. 45 डिग्री का यह आंकड़ा बैटरी के लिए बहुत अहम है. अगर सफर से तुरंत लौटने के बाद आप गाड़ी प्लगइन कर देते हैं, तो पहले से गर्म बैटरी का तापमान और ऊपर चला जाता है.

ज्यादा गर्मी की वजह से बैटरी की उम्र तेजी से घटने लगती है, उसकी कैपेसिटी कम हो जाती है और उसकी रेंज भी सिमटने लगती है. कई बार ज्यादा तापमान सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. इसलिए, गाड़ी चलाने के बाद बैटरी को ठंडा होने और नॉर्मल टेम्परेचर पर आने के लिए थोड़ा समय जरूर दें.

बैटरी की लाइफ के लिए किन बातों का रखें ख्याल?

  • सिर्फ कूलिंग पर भरोसा करना ही काफी नहीं है. को सालोंसाल बेहतरीन स्थिति में बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.
  • बैटरी की हेल्थ पर हमेशा नजर रखें और समयसमय पर ऑथराइज्ड सेंटर से गाड़ी की सर्विसिंग करवाते रहें.
  • कंपनी के नियम: वाहन निर्माता कंपनी की ओर से चार्जिंग को लेकर जो भी दिशानिर्देश दिए गए हैं, उनका सख्ती से पालन करें.
  • सुरक्षित चार्जिंग: हमेशा भरोसेमंद और अच्छी क्वालिटी के चार्जर का ही इस्तेमाल करें. चार्जिंग पॉइंट या स्टेशन की व्यवस्था भी सही होनी चाहिए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY