सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

लखनऊ में DIG के बेटे से मारपीट में प्रिंसिपल समेत 3 पर FIR, 1000 बच्चों के सामने पहचान कराने का आरोप​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको में 8 वर्षीय बच्चे के साथ कथित मारपीट, गालीगलौज और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आरोप लगाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में DIG प्रशिक्षण के पद पर तैनात 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी देव रंजन वर्मा हैं. उनका आरोप है […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको में 8 वर्षीय बच्चे के साथ कथित मारपीट, गालीगलौज और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है. आरोप लगाने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस में DIG प्रशिक्षण के पद पर तैनात 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी देव रंजन वर्मा हैं. उनका आरोप है कि स्कूल में शिकायत करने के बाद उनके बेटे को सुरक्षा देने के बजाय कक्षा 5 से 8 तक के विभिन्न सेक्शन में ले जाकर करीब एक हजार से अधिक बच्चों के सामने कथित हमलावर छात्र की पहचान कराने की कोशिश की गई. मामले में पुलिस ने प्रधानाचार्य गुंजन साहनी, काउंसलर अमीषा बाउंसर और रोबोटिक्स शिक्षक नदीम के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

शिकायत के मुताबिक, 15 अक्टूबर 2026 को स्कूल से घर लौटने पर कक्षा तीन में पढ़ने वाले अरुणोदय रंजन ने अपने मातापिता को बताया कि रोबोटिक्स क्लास में एक बड़े छात्र ने उसके साथ मारपीट की, उसे सीट से नीचे गिरा दिया और गालीगलौज की. आरोप है कि छात्र ने कंप्यूटर पर क्विज करते समय उसका माउस छीनकर जवाब भी डिलीट कर दिए.

स्कूल में छात्र के साथ मारपीट

अगले दिन 16 अक्टूबर को देव रंजन वर्मा अपनी पत्नी के साथ स्कूल पहुंचे और प्रधानाचार्य से शिकायत की. परिवार का आरोप है कि इसके बाद स्कूल की काउंसलर और रोबोटिक्स शिक्षक की मौजूदगी में बच्चे को कक्षा 5 से 8 तक के अलगअलग सेक्शन में ले जाया गया. वहां करीब 4040 बच्चों के सामने उससे कथित हमलावर की पहचान कराने का प्रयास किया गया. परिवार का दावा है कि इस प्रक्रिया से बच्चे की पहचान सार्वजनिक हो गई और उसे मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा.

परिवार ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप

शिकायतकर्ता ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कराने की मांग की थी. उनका आरोप है कि घटना की निष्पक्ष जांच करने के बजाय बच्चे को सार्वजनिक रूप से घुमाया गया. परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत वापस लेने और समझौता करने का दबाव बनाया गया. इसके बाद 21 अक्टूबर को देव रंजन वर्मा ने जिलाधिकारी से लिखित शिकायत की. जिलाधिकारी ने जांच DIOS को सौंपी. 24 अक्टूबर को शिकायतकर्ता ने जांच समिति के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया.

प्रिंसिपल समेत तीन पर केस

परिवार का कहना है कि घटना के बाद बच्चा चुप रहने लगा है और स्कूल जाने में घबराता है. अब पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल स्कूल प्रबंधन का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है. मामले में पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज से घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY