दिल्लीएनसीआर में एयर AQI खतरनाक स्तर तक पहुंच गया. ऐसी स्थिति में न सिर्फ बाहर निकलने से आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि घर की हवा में भी प्रदूषण घुल जाता है. ऐसे में जरूरी है कि आप अपने घर में ढेर सारे पौधे लगाएं. इस आर्टिकल में 5 ऐसे ही प्लांट्स के बारे में जानेंगे जिन्हें हवा को शुद्ध करने वाला माना जाता है. इसमें से पहला प्लांट है बोस्टन फर्न. इसे आप बाथरूम के आसपास या किसी भी ऐसी जगह रखें जहां पर हल्की नमी बनी रहती हो.

घर में रबर प्लांट भी लगाया जा सकता है. ये आपके घर की खूबसूरती को बढ़ाएगा और हवा में मौजूद बैक्टीरिया और रसायनों को कम करने में हेल्पफुल माना जाता है और इसका रखरखाव करना भी आसान रहता है. इस पौधे को आप सही जल निकासी वाले 8 से 10 इंच के गमले में लगा सकते हैं. इसे आप खिड़की के पास रख सकते हैं ताकि कुछ घंटे की हल्की धूप मिलती रहे. इसे बच्चों और अपने पेट्स से उचित दूरी पर रखें. ध्यान दें कि वो इसकी पत्तियां न चबाएं.
स्पाइडर प्लांट को भी हवा में घुले केमिकल, गैसों को सोखने में मददगार माना जाता है. ये काफी तेजी से बढ़ने वाला पौधा है जो देखने में काफी अच्छा लगता है. ये पेट्स के लिए भी सुरक्षित रहता है. इसकी खासियत है कि कम देखभाल में भी ये आसानी से पनपता रहता है. बस इसे सीधी तेज धूप से बचाना चाहिए. कुछ घंटे की अप्रत्यक्ष धूप इसके लिए काफी रहती है. ये छांव में भी ग्रो हो जाता है, लेकिन पत्तियां धीमी गति से बढ़ती हैं.
इस पॉल्यूशन वाले एनवायरमेंट के बीच घर की हवा को शुद्ध करने वाले पौधों की बात करें तो आप स्नेक प्लांट लगा सकते हैं. माना जाता है कि ये रात में ऑक्सीजन छोड़ने वाला प्लांट है और बेंजीन जैसे टॉक्सिन को हटाने में हेल्पफुल होता है. इसे पानी भी कम ही देना पड़ता है.
एरिका प्लांट को भी आप अपने घर के अंदर लगा सकते हैं. ये भी तेजी से बढ़ता है और हवा को शुद्ध बनाए रखने में कारगर माना जाता है. इसी के साथ ये प्राकृतिक रूप से हवा में नमी भी बनाए रखने में मदद करेगा. ये बच्चों और पेट्स जैसे कुत्तेबिल्लियों के लिए भी प्लांट माना जाता है.