सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Homemade Gajak Recipe: लड्डू छोड़ें घर पर आसानी से बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी गजक, जानें बनाने का तरीका​

Homemade Gajak Recipe: सर्दियों के मौसम  में तिल और गुड़ से बनी चीजें खाने का अपना ही मजा है। इस मौसम में बाजार में तिल की गजक, रेवड़ी और चिक्की की खूब मांग रहती है। खासकर तिलगुड़ की गजक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि […]

Homemade Gajak Recipe: सर्दियों के मौसम  में तिल और गुड़ से बनी चीजें खाने का अपना ही मजा है। इस मौसम में बाजार में तिल की गजक, रेवड़ी और चिक्की की खूब मांग रहती है। खासकर तिलगुड़ की गजक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बाजार जैसी कुरकुरी और स्वादिष्ट तिलगुड़ की गजक आप घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामग्री या मेहनत की जरूरत नहीं है। सफेद तिल, गुड़ और थोड़ा सा देसी घी इस्तेमाल करके आप घर पर ही स्वादिष्ट गजक तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं तिलगुड़ की गजक बनाने की आसान ।

गजक बनाने के लिए क्याक्या चाहिए सामग्री ?

घर पर कुरकुरी तिलगुड़ की बनाने के लिए आपको कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होगी। इसके लिए एक कप सफेद तिल, एक कप गुड़, एक छोटा चम्मच देसी घी और 2 से 3 चम्मच पानी लें। इसके अलावा स्वाद बढ़ाने के लिए आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर या सौंफ भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

कैसे बनाएं बाजार जैसी कुरकुरी तिलगुड़ की गजक?

1. सबसे पहले तिल को अच्छी तरह भून लें

गजक बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में सफेद तिल डालें और धीमी आंच पर 3 से 4 मिनट तक लगातार चलाते हुए भूनें। जब तिल हल्के सुनहरे हो जाएं और उनमें से अच्छी खुशबू आने लगे, तो इन्हें एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने दें।

2. आधे तिल को दरदरा पीस लें

अब भुने हुए तिल में से आधे तिल साबुत रख लें और बाकी आधे तिल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। इससे गजक का स्वाद और बनावट दोनों अच्छे होंगे।

3. गुड़ की चाशनी तैयार करें

अब एक कड़ाही में एक छोटा चम्मच देसी घी डालें। इसके बाद इसमें छोटे टुकड़ों में कटा हुआ गुड़ और 2 से 3 चम्मच पानी डालकर धीमी आंच पर पिघलाएं। गुड़ को लगातार चलाते रहें, ताकि वह कड़ाही में चिपके नहीं।

4. कैसे पता करें कि चाशनी तैयार है?

को तब तक पकाएं जब तक उसमें झाग न आने लगे। चाशनी तैयार हुई है या नहीं, यह जानने के लिए एक कटोरी में ठंडा पानी लें और उसमें गुड़ की एक बूंद डालें। अगर गुड़ की बूंद जमकर टॉफी की तरह सख्त हो जाए और तोड़ने पर आसानी से टूटे, तो समझ लें कि चाशनी तैयार है।

5. गुड़ और तिल का मिश्रण तैयार करें

अब गैस बंद कर दें और पिघले हुए गुड़ में साबुत और दरदरे पिसे हुए तिल डाल दें। इसके साथ ही इलायची पाउडर या सौंफ मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

6. मिश्रण को पतला बेल लें

अब एक थाली या बटर पेपर पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को इस पर निकालें और बेलन की मदद से जल्दीजल्दी पतला बेल लें। ध्यान रखें कि मिश्रण ठंडा होने से पहले ही इसे बेलना जरूरी है।

7. मनचाहे आकार में काटकर करें तैयार

मिश्रण के हल्का गर्म रहते ही चाकू से मनचाहे आकार में टुकड़े काट लें। इसके बाद इसे 10 से 15 मिनट तक ठंडा होने दें। ठंडा होने पर आपकी कुरकुरी और स्वादिष्ट तिलगुड़ की गजक तैयार हो जाएगी। इसे एयरटाइट डिब्बे में रखकर कई दिनों तक खाने का मजा ले सकते हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY