सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

खुदरा के बाद अब थोक महंगाई ने भी दिया झटका! क्या और ढीली होगी आपकी जेब?​

देश में थोक महंगाई अक्टूबर 2026 में बढ़कर 12.29% पर पहुंच गई है. सितंबर में यह 11.39% थी. यानी एक महीने के दौरान थोक महंगाई में 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज उछाल […]

देश में थोक महंगाई अक्टूबर 2026 में बढ़कर 12.29% पर पहुंच गई है. सितंबर में यह 11.39% थी. यानी एक महीने के दौरान थोक महंगाई में 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है. सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज उछाल है.

अक्टूबर में ईंधन और बिजली की महंगाई दर बढ़कर 32.84% हो गई, जबकि सितंबर में यह 25.85% थी. वहीं, खानेपीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस तरह थोक महंगाई 50 महीने के हाई पर पहुंच गई है. थोक महंगाई दर अगस्त 2022 के बाद पहली बार 12 फीसदी से ज्यादा हुई है. अगस्त 2022 में थोक महंगाई दर 12.41 फीसदी पर आई थी.

सोर्स: PIB

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स में मिली राहत

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में वस्तुओं की महंगाई दर 9.24% रही, जो सितंबर में 8.67% थी. इस कैटेगरी में कच्चा माल, खाने की चीजें और अन्य प्राथमिक उत्पाद शामिल होते हैं. वहीं, तैयार उत्पादों की महंगाई दर अक्टूबर में 9.54% रही. सितंबर में यह 9.76% थी. यानी इस श्रेणी में मामूली राहत देखने को मिली है.

तेल और गैस ने बढ़ाई चिंता

थोक महंगाई बढ़ाने में खनिज तेल, कच्चा पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य वस्तुएं, धातु, रसायन, खाद्य उत्पाद, कपड़े और रबरप्लास्टिक से जुड़े उत्पादों का बड़ा योगदान रहा. खासतौर पर ईंधन और बिजली की कीमतों में तेजी ने महंगाई का दबाव बढ़ाया है. हालांकि, खाद्य महंगाई के मोर्चे पर मामूली राहत मिली है. अक्टूबर में खाद्य सूचकांक की महंगाई दर घटकर 8.58% रह गई, जबकि सितंबर में यह 8.66% थी. इस सूचकांक में प्राथमिक खाद्य वस्तुओं और तैयार खाद्य उत्पादों को शामिल किया जाता है.

खुदरा महंगाई भी तय सीमा से ज्यादा

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा, अक्टूबर 2026 में थोक महंगाई बढ़ने की प्रमुख वजहों में खनिज तेल , कच्चा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, बिजली, खाद्य पदार्थ, बुनियादी धातुओं का विनिर्माण, रसायन एवं रासायनिक उत्पादों का विनिर्माण, खाद्य उत्पादों का विनिर्माण, गैरखाद्य वस्तुएं, कपड़ा विनिर्माण तथा रबर एवं प्लास्टिक उत्पादों का विनिर्माण शामिल हैं. पिछले सप्ताह जारी आंकड़ों के अनुसार, खुदरा महंगाई अक्टूबर में 6.09 प्रतिशत रही थी. यह दो साल में पहली बार भारतीय रिजर्व बैंक की ऊपरी तय सीमा से अधिक रही.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY