बिजनौर जिले की बढ़ापुर विधानसभा के अफजलगढ़ में बहुजन समाज पार्टी की विशाल जनसभा हुई। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद शामिल हुए। जनसभा के दौरान उन्होंने बढ़ापुर विधानसभा सीट से तान्या नागपाल को बसपा का प्रत्याशी घोषित किया। इसके साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने की अपील की।

मायावती को सीएम बनाने का दावा
ने अपने भाषण में भाजपा, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता एक बार फिर बहन मायावती को मुख्यमंत्री बनाने जा रही है।
बीजेपी पर विज्ञापन में 7 हजार करोड़ खर्च करने का आरोप
आकाश आनंद ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने विज्ञापनों पर 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भाजपा की बी टीम बताया। आकाश आनंद ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
मुजफ्फरनगर हिंसा का किया जिक्र
आकाश आनंद ने सपा सरकार के समय कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मुजफ्फरनगर हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान करीब 60 लोगों की मौत हुई थी और सैकड़ों लोग बेघर हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के शासनकाल में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी।
मायावती सरकार के काम गिनाए
बसपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए आकाश आनंद ने कहा कि बहन मायावती ने सरकारी कॉलेजों के हॉस्टल में ओबीसी समाज के बच्चों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की थी। उन्होंने दावा किया कि मायावती सरकार ने तीन लाख से ज्यादा भूमिहीन परिवारों को जमीन दी थी, ताकि वे खेतीबाड़ी कर अपना जीवन चला सकें। आकाश आनंद ने भाजपा और सपा से सवाल किया कि उन्होंने अपने शासनकाल में कितने भूमिहीन परिवारों को जमीन का मालिक बनाया।
ये खबर भी पढ़ें:
मायावती को 5वीं बार CM बनाने की अपील
जनसभा के आखिर में आकाश आनंद ने कार्यकर्ताओं और जनता से बसपा को मजबूत करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर बहन मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करें।