सोमवार, 2 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Diwali Green Patakhe: दिवाली पर 7 और 8 नवंबर को जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी परमिशन, जानें पूरी गाइडलाइन​ | क्या B6 वाहनों से पॉल्यूशन नहीं होता, कहां चला जाता है धुआं, कैसे काम करती है टेक्नोलॉजी?​ | UP में BJP के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहती है JDU, तलाशी जा रही है संभावना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा: एक्वा लाइन पर लास्ट ट्रेन का टाइम बढ़ा, जानें अब रात में कितने बजे तक मिलेगी मेट्रो?​

Noida Aqua Line Metro: नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर आखिरी मेट्रो रात के 10 बजे तक चलती थी. अब वो रात 11 बजकर 25 मिनट तक चलेगी. रविवार से इस लाइन पर अंतिम मेट्रो का टाइम बढ़ा दिया गया है. इतना नहीं सोमवार से यात्रियों को व्यस्त समय में हर छह मिनट में मेट्रो […]

Noida Aqua Line Metro: नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन पर आखिरी मेट्रो रात के 10 बजे तक चलती थी. अब वो रात 11 बजकर 25 मिनट तक चलेगी. रविवार से इस लाइन पर अंतिम मेट्रो का टाइम बढ़ा दिया गया है. इतना नहीं सोमवार से यात्रियों को व्यस्त समय में हर छह मिनट में मेट्रो मिलेगी. इससे यात्रियों को काफी फायदा होगा. एक्वा लाइन मेट्रों नोएडा के सेक्टर51 से ग्रेटर नोएडा के डीपो स्टेशन तक जाती है.

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा इसका संचालन किया जाता है. इस लाइन पर 21 मेट्रो स्टेशन हैं. नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों के अनुसार, हाल ही एक्वा लाइन पर यात्रियों की संख्या एक लाख तक पहुंच गई थी. इस कारण जल्दीजल्दी मेट्रो चलाने का फैसला लिया गया था. अब इसकी शुरुआत की जा रही है. एक्वा लाइन पर सुबह 6 बजे से मेट्रो का संचालन शुरू हो जाता है.

नोएडा आने वाले यात्रियों को फायदा होगा

अधिकारियों के अनुसार, अंतिम मेट्रो जोकि 10 बजे चलती थी, रविवार से रात को 11 बजकर 25 मिनट तक चलेगी. इससे दिल्लीएनसीआर के अलगअलग हिस्सों से मेट्रो से नोएडा आने वाले यात्रियों को फायदा होगा. सोमवार से सुबहशाम व्यस्त समय में हर 6 मिनट में मेट्रो चलेगी. हालांकि, ऐसा सिर्फ सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा.

एक्वा लाइन रूट पर चलती है 13 मेट्रो

शनिवार को पहले की तरह पूरे दिन 10 मिनट में और रविवार को हर 1515 मिनट में मेट्रो का संचालन किया जाएगा. नोएडा से ग्रेटर नोएडा एक्वा लाइन रूट पर एनएमआरसी 13 मेट्रो चलाता है और एक ट्रेन को रिजर्व रखता है. ट्रेन के सभी कोचों में लगभग 1322 यात्री सफर करते हैं. बता दें कि नोएडा से ग्रेटर नोएडा के बीच की इस एक्वा लाइन रूट पर काफी समय से अंतिम मेट्रो देर तक चलाने की मांग की जा रही थी. आखिरकार अब जाकर इस रूट पर अंतिम मेट्रो के समय को बढ़ाने का फैसला लिया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY