सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Varanasi Chhath Puja 2026: ‘कांच ही बांस के बहंगिया…’ से गूंजा काशी का अस्सी घाट, छठी मैया के गीतों पर झूमे श्रद्धालु​

Varanasi Chhath Puja 2026: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में छठ महापर्व की रौनक देखने को मिल रही है। गंगा के घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। कहीं व्रती महिलाएं लोकगीत गाती नजर आ रही हैं, तो कहीं कलाकार अपनी मधुर आवाज से माहौल को भक्तिमय बना […]

Varanasi Chhath Puja 2026: धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में छठ महापर्व की रौनक देखने को मिल रही है। गंगा के घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीतों की गूंज सुनाई दे रही है। कहीं व्रती महिलाएं लोकगीत गाती नजर आ रही हैं, तो कहीं कलाकार अपनी मधुर आवाज से माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। वाराणसी के अस्सी घाट पर भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ गीत ने श्रद्धालुओं को छठ की भक्ति में सराबोर कर दिया।

अस्सी घाट पर राजन तिवारी और श्रद्धा पांडेय की प्रस्तुति

काशी के प्रसिद्ध अस्सी घाट पर लोकगीत गायक राजन तिवारी और गायिका श्रद्धा पांडेय ने छठी मैया की महिमा पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी। दोनों कलाकारों की आवाज ने घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। गंगा तट पर गूंजते लोकगीतों के बीच लोगों में छठ महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला।

राजन तिवारी का नया छठ गीत हुआ जारी

लोकगीत गायक राजन तिवारी ने छठ पूजा पर अपना नया गीत जारी किया है। ‘खेलिया आंगनवा ना हो ललनवा कि छठी मैया की दिहल हो ललनवा हो ननदी’ गीत में छठी मैया की महिमा और भक्तों की आस्था दिखाई गई है। इसमें परिवार की खुशी और संतान सुख की कामना की गई है। राजन तिवारी ने ‘बमबम बोल रहा है काशी’ और ‘यूं तो धाम हैं अनेकों, पर धाम काशी जैसा कोई नहीं’ जैसे गीत भी गाए। इन गीतों पर घाट पर मौजूद श्रद्धालु झूमते नजर आए।

कांच ही बांस के बहंगिया’ ने बांधा समां

गायिका श्रद्धा पांडेय ने छठ का मशहूर गीत ‘कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाए’ गाया। उनकी आवाज ने घाट पर मौजूद लोगों का मन मोह लिया। छठ पूजा में बांस से बनी बहंगी और दउरा का खास महत्व है। व्रती महिलाएं इनमें फल, ठेकुआ और पूजा का सामान रखकर घाट तक ले जाती हैं। इस गीत में भी छठ की इसी परंपरा को खूबसूरती से दिखाया गया है।

लोकगीतों के बिना अधूरा है महापर्व

छठ महापर्व में लोकगीतों का खास महत्व है। इन गीतों में छठी मैया की भक्ति, सूर्यदेव की पूजा और व्रती महिलाओं की आस्था देखने को मिलती है। ये गीत पीढ़ियों से गाए जा रहे हैं और आज भी लोगों को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

छठी मैया के गीतों से भक्तिमय हुआ माहौल

छठ पूजा के दौरान व्रती महिलाएं और श्रद्धालु पारंपरिक गीत गाते हुए गंगा घाट पहुंचते हैं। यहां डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। अस्सी घाट पर राजन तिवारी और श्रद्धा पांडेय की प्रस्तुति ने भी लोगों को छठ की परंपरा और भक्ति से जोड़ दिया। काशी के घाटों पर गूंजते गीतों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY