नई कार खरीदने का प्लान हो तो ज्यादातर लोग सबसे पहले उसका लुक, सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन, कैमरा और दूसरे फीचर्स देखते हैं. इसके बाद बात आती है कीमत और माइलेज की. लेकिन एक ऐसी चीज भी है, जिस पर अक्सर खरीदारों का ध्यान नहीं जाता और वह है कार का इंजन. शोरूम में सेल्सपर्सन जब 3सिलेंडर या 4सिलेंडर इंजन की बात करता है, तो कई लोग समझ नहीं पाते कि आखिर इन दोनों में फर्क क्या है. क्या ज्यादा सिलेंडर होने का मतलब ज्यादा पावर है? क्या 3सिलेंडर इंजन वाली कार कम माइलेज देती है? या फिर 4सिलेंडर इंजन वाली गाड़ी ही बेहतर होती है? चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.

क्या होता है 3सिलेंडर और 4सिलेंडर इंजन?
सबसे पहले समझते हैं कि में सिलेंडर का काम क्या होता है. दरअसल, सिलेंडर इंजन का वह हिस्सा होता है, जिसके अंदर पिस्टन ऊपरनीचे चलता है. इसी प्रक्रिया के दौरान हवा और ईंधन का मिश्रण जलता है और उससे पैदा होने वाली ताकत गाड़ी को आगे बढ़ाती है. अब जिस इंजन में तीन सिलेंडर और तीन पिस्टन होते हैं, उसे 3सिलेंडर इंजन कहा जाता है. वहीं, चार सिलेंडर और चार पिस्टन वाले इंजन को 4सिलेंडर इंजन कहते हैं. सुनने में यह अंतर काफी छोटा लग सकता है, लेकिन गाड़ी चलाते समय इसका असर महसूस किया जा सकता है.
3सिलेंडर इंजन के क्या हैं फायदे और नुकसान?
आजकल कई बजट और मिडरेंज कारों में देखने को मिलते हैं. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह आकार में छोटा और वजन में हल्का होता है. कम पुर्जों की वजह से इसे बनाने में लागत भी कम आती है. यही वजह है कि कंपनियां ऐसी कारों को किफायती कीमत पर बाजार में उतार पाती हैं.
माइलेज के मामले में भी 3सिलेंडर इंजन अच्छा प्रदर्शन कर सकता है. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि हर 3सिलेंडर कार ज्यादा माइलेज देगी. असल माइलेज इंजन की क्षमता, कार के वजन, ट्यूनिंग और ड्राइविंग स्टाइल पर भी निर्भर करता है.
इसकी एक कमी इंजन का कंपन और आवाज है. तीन सिलेंडर होने की वजह से इंजन में पैदा होने वाले कंपन को संतुलित करना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में गाड़ी स्टार्ट रहने पर या एक्सीलरेटर दबाने पर स्टीयरिंग और केबिन में हल्का वाइब्रेशन महसूस हो सकता है. अगर कार में पांच लोग बैठे हों और आपको पहाड़ी रास्तों पर सफर करना हो, तो सामान्य नैचुरली एस्पिरेटेड 3सिलेंडर इंजन में पावर थोड़ी कम महसूस हो सकती है.
4सिलेंडर इंजन क्यों माना जाता है ज्यादा स्मूद?
अगर आप ऐसी कार चाहते हैं, जिसमें इंजन की आवाज कम हो और ड्राइविंग के दौरान ज्यादा कंपन महसूस न हो, तो 4सिलेंडर इंजन अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें चार पिस्टन एक खास क्रम में काम करते हैं. इनके काम करने के तरीके से इंजन का संतुलन बेहतर रहता है. इसका फायदा यह होता है कि गाड़ी चलाते समय कंपन कम महसूस होता है और केबिन के अंदर भी सफर ज्यादा आरामदायक रहता है.
हाईवे पर लंबी दूरी तय करनी हो, तेज रफ्तार में गाड़ी चलानी हो या किसी दूसरी कार को ओवरटेक करना हो, तो 4सिलेंडर इंजन अपनी बेहतर पावर डिलीवरी के कारण अच्छा अनुभव दे सकता है. खासकर तब, जब कार में ज्यादा लोग बैठे हों या सामान भी रखा हो.हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हैं. चार सिलेंडर होने के कारण इंजन में पुर्जे ज्यादा होते हैं. इससे इसका वजन और मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट बढ़ सकती है. कुछ मामलों में ईंधन की खपत भी ज्यादा हो सकती है. यही वजह है कि समान कैटेगरी में 4सिलेंडर इंजन वाली कार की कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है.
तो कार खरीदते समय कौन सा इंजन चुनना चाहिए?
ऐसा नहीं है कि 4सिलेंडर इंजन हर मामले में 3सिलेंडर से बेहतर होता है. अगर आपका बजट सीमित है, रोजाना शहर में ड्राइविंग करनी है और अच्छी माइलेज वाली कार चाहिए, तो 3सिलेंडर इंजन भी बढ़िया विकल्प हो सकता है.वहीं, अगर आप अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं, ज्यादा स्मूद ड्राइविंग पसंद करते हैं और बेहतर पावर चाहते हैं, तो 4सिलेंडर इंजन पर विचार कर सकते हैं.