: दुनिया की दिग्गज AI चिप कंपनी के पूर्व जेनसन हुआंग इन दिनों अपने कारोबारी फैसलों के बजाय निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके तीन महिलाओं के साथ रिश्तों की खबरों ने टेक जगत से लेकर अमेरिकी राजनीति तक हलचल मचा दी है। इनमें एक महिला एलिस हुआंग हैं, जिन पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने चीन के लिए जासूसी करने का संदेह जताया है। दूसरी Nvidia की वरिष्ठ अधिकारी किम्बर्ली पॉवेल हैं, जबकि तीसरी महिला कंपनी की ही एक कर्मचारी बताई जा रही हैं, जिनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।

इस विवाद ने तब और गंभीर रूप ले लिया, जब जेनसन हुआंग ने अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। इसके बाद Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की। आखिरकार 12 नवंबर को हुआंग ने कंपनी के CEO पद से इस्तीफा दे दिया। अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये तीनों महिलाएं कौन हैं और जेनसन हुआंग के साथ उनके कथित रिश्तों की कहानी क्या है?
1. एलिस हुआंग: चीन से जुड़ी कारोबारी महिला पर जासूसी का शक
इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा चर्चा एलिस हुआंग की हो रही है। उनका दूसरा नाम हुआंग ले भी बताया जाता है। अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि चीन की खुफिया एजेंसी मिनिस्ट्री ऑफ स्टेट सिक्योरिटी ने उन्हें जेनसन हुआंग के करीब पहुंचने के लिए इस्तेमाल किया था। हालांकि, ये आरोप जांच और खुफिया रिपोर्टों पर आधारित हैं। एलिस हुआंग पर किसी अपराध में दोष सिद्ध नहीं हुआ है। चीन ने भी जासूसी से जुड़े आरोपों को खारिज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एलिस हुआंग सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड इंटरनेशनल से जुड़ी रही हैं। यह कंपनी डेटा सेंटर और क्लाउड कंप्यूटिंग के कारोबार में काम करती है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि कंपनी Nvidia से बड़ी मात्रा में AI चिप खरीदने के कारोबार से जुड़ी थी। मेगास्पीड पर प्रतिबंधित Nvidia चिप्स को चीन तक पहुंचाने में मदद करने के आरोप भी लगे हैं। कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया है। इस पूरे मामले की अमेरिकी एजेंसियां जांच कर रही हैं।
2. किम्बर्ली पॉवेल: Nvidia की वरिष्ठ अधिकारी से जुड़ा विवाद
दूसरा नाम किम्बर्ली पॉवेल का है। वह की वरिष्ठ अधिकारी रही हैं और कंपनी के हेल्थकेयर डिवीजन में वाइस प्रेसिडेंट के पद पर काम कर चुकी हैं। किम्बर्ली ने 2008 में Nvidia में डायरेक्टर के तौर पर अपना सफर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जेनसन हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल के बीच कथित तौर पर करीबी संबंध थे। रिपोर्ट में के पांच मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों के हवाले से यह दावा किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में कंपनी के सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों को कैलिफोर्निया के सैन जोस स्थित एक होटल में करीब देखा गया था। कुछ कर्मचारियों ने दावा किया कि उनकी नजदीकी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई थी। इस मामले ने इसलिए भी ज्यादा ध्यान खींचा क्योंकि किम्बर्ली कंपनी में जेनसन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं। हालांकि, इस कथित रिश्ते पर दोनों की ओर से सार्वजनिक पुष्टि नहीं की गई है।
3. तीसरी महिला: Nvidia की ही एक कर्मचारी
जेनसन हुआंग के रिश्तों को लेकर तीसरा खुलासा रॉयटर्स की रिपोर्ट में हुआ। समाचार एजेंसी ने दो ऐसे लोगों के हवाले से बताया कि हुआंग का Nvidia की एक अन्य महिला कर्मचारी के साथ भी करीबी रिश्ता था। हालांकि, इस महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। रॉयटर्स ने भी उनका नाम उजागर नहीं किया। रिपोर्ट में कहा गया कि महिला से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी। इस तरह अब तक तीन महिलाओं के साथ जेनसन हुआंग के कथित रिश्तों की खबरें सामने आ चुकी हैं। इनमें एलिस हुआंग और किम्बर्ली पॉवेल की पहचान सार्वजनिक है, जबकि तीसरी महिला के बारे में जानकारी सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें:
जेनसन हुआंग ने क्यों छोड़ी Nvidia?
जेनसन हुआंग ने साल 1993 में Nvidia की सहस्थापना की थी। करीब 33 वर्षों तक कंपनी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने इसे दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनियों में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाई। इस विवाद के बीच 8 नवंबर को उन्होंने कंपनी के कर्मचारियों को संदेश भेजकर अपनी पत्नी से बेवफाई करने की बात स्वीकार की। उन्होंने अपने परिवार और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी भी मांगी। इसके बाद Nvidia के बोर्ड ने मामले की स्वतंत्र जांच शुरू की। बोर्ड यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि कहीं हुआंग को किसी विदेशी खुफिया अभियान के तहत निशाना तो नहीं बनाया गया था और क्या कंपनी की गोपनीय जानकारी से जुड़ा कोई जोखिम पैदा हुआ। 12 नवंबर को Nvidia ने आधिकारिक तौर पर उनके इस्तीफे की घोषणा कर दी। कंपनी की CFO कोलेट क्रेस को अंतरिम CEO बनाया गया है। इस घटनाक्रम ने न केवल टेक इंडस्ट्री बल्कि अंतरराष्ट्रीय AI कारोबार और अमेरिकाचीन के तकनीकी संबंधों में भी नई चर्चा छेड़ दी है।
ये भी पढ़ें: