रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sonam Wangchuk House Arrest: वांगचुक का दावा- घर में नजरबंद किया, बाहर 25 से ज्यादा जवान तैनात, लेह आने-जाने पर 60 दिन की रोक​

Sonam Wangchuk House Arrest:क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है। गुरुवार रात वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर 25 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि, […]

Sonam Wangchuk House Arrest:क्लाइमेट एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने दावा किया है कि पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है। गुरुवार रात वीडियो जारी कर उन्होंने बताया कि उनके घर के बाहर 25 से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं। उन्हें घर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। हालांकि, लद्दाख पुलिस का कहना है कि यह हाउस अरेस्ट नहीं, बल्कि चुनाव के दौरान लागू निषेधाज्ञा का पालन है। वांगचुक 4 दिसंबर को होने वाले लद्दाख पहाड़ी परिषद चुनाव का विरोध कर रहे हैं।

घर के बाहर तैनात हैं जवान

पुलिस ने एक दिन पहले ही वांगचुक को प्रदर्शन स्थल से हटाया था और उन्हें घर ले गई थी। एक आदेश जारी कर उनके लेह आनेजाने पर 60 दिनों की रोक लगाई गई है। वांगचुक ने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोकने के खिलाफ वे मजिस्ट्रेट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाएंगे।

दिसंबर में चुनाव कराने का विरोध क्यों?

वांगचुक और लद्दाख के संगठन 4 दिसंबर को होने वाले पहाड़ी परिषद चुनाव को सर्दियों में कराने का विरोध कर रहे हैं। उनकी मांग है कि चुनाव अप्रैलमई 2027 तक टाले जाएं। दिसंबर में लद्दाख में तापमान माइनस 15 से माइनस 25 डिग्री तक पहुंच जाता है। इस दौरान बड़ी आबादी जम्मू और दिल्ली चली जाती है। ऐसे में कई लोग मतदान नहीं कर पाएंगे। 

100 सीटों के बंटवारे पर सवाल

चुनाव के विरोध की दूसरी वजह परिसीमन है। लोगों का आरोप है कि 100 हलकों का बंटवारा बिना पर्याप्त बातचीत के जल्दबाजी में किया गया। लेह में लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन और गोंपा एसोसिएशन ने भी चुनाव के बहिष्कार का समर्थन किया है।

24 सितंबर की रिपोर्ट जारी करने की मांग

वांगचुक ने 24 सितंबर 2025 की हिंसा पर कमीशन ऑफ इन्क्वायरी की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग दोहराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले को दबाया जा रहा है। वांगचुक के मुताबिक, लद्दाख में प्रदर्शन जारी हैं और मांगें पूरी होने तक आंदोलन चलता रहेगा।

पहली बार बनेंगी 8 परिषदें

लद्दाख में 4 दिसंबर को लद्दाख ऑटोनॉमस हिल डेवलपमेंट काउंसिल का चुनाव होगा। यह स्थानीय सरकार सड़क, पानी, स्कूल, स्वास्थ्य, खेती और जमीन से जुड़े काम देखती है। इस बार पहली बार 8 जिलों में 8 अलगअलग परिषदें बनेंगी। पहले लेह और कारगिल में दो परिषदें थीं। 4 दिसंबर को सुबह 8 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा, जबकि 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

24 सितंबर 2025 की हिंसा

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान हिंसा भड़क गई थी। युवाओं ने भाजपा कार्यालय, हिल काउंसिल और कई गाड़ियों में आग लगा दी थी। हालात काबू करने के लिए पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। इस हिंसा में 4 लोगों की मौत हुई थी। 80 से ज्यादा आंदोलनकारी और 30 सुरक्षाकर्मी घायल हुए थे।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY