गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
2 साल तक ‘राहुल’ बनकर करता रहा प्यार, शादी की बारी आई तो खुली इमरान की पोल; धर्म परिवर्तन की रखी शर्त​ | UP IPS Transfer: IPS मनोज कुमार यादव बने राज्यपाल के ADC, आगरा से लखनऊ ट्रांसफर​ | UP: अलीगढ़ में कल्याण सिंह के घर डबल सेलिब्रेशन, पोतों की सगाई में शामिल होंगे 80 हजार मेहमान, 1000 लोग तैयार करेंगे खाना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Nvidia के अगले CEO बन सकते हैं टिम कुक? जेनसन हुआंग की जगह लेने की चर्चा तेज, रेस में इन दिग्गजों के भी नाम​

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia में नए CEO को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कंपनी के मौजूदा CEO और कोफाउंडर जेनसन हुआंग की जगह अब Apple के पूर्व CEO टिम कुक का नाम सामने आया है. हालांकि, Nvidia ने अब तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की […]

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल Nvidia में नए CEO को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. कंपनी के मौजूदा CEO और कोफाउंडर जेनसन हुआंग की जगह अब Apple के पूर्व CEO टिम कुक का नाम सामने आया है. हालांकि, Nvidia ने अब तक इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है.

दरअसल, जेनसन हुआंग की निजी जिंदगी से जुड़े विवाद और कंपनी के बोर्ड की ओर से संभावित उत्तराधिकारी की तलाश की खबरों के बाद यह चर्चा शुरू हुई है. हुआंग पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर सवाल उठ रहे हैं. जिस महिला के साथ उनके संबंध बताए जा रहे हैं, उसे लेकर चीन से जासूसी के आरोपों की भी चर्चा है. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.

टिम कुक का नाम चर्चा में क्यों?

टिम कुक का नाम सामने आने की एक बड़ी वजह उनका लंबा कारोबारी अनुभव है. येल स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्रोफेसर जेफरी सोनेनफेल्ड ने एक लेख में कहा है कि अगर Nvidia को बाहर से किसी अनुभवी लीडर की जरूरत पड़ती है, तो टिम कुक एक मजबूत विकल्प हो सकते हैं. कुक ने 2011 में Apple के कोफाउंडर स्टीव जॉब्स के बाद कंपनी की जिम्मेदारी संभाली थी. उस समय कई लोगों को लगता था कि जॉब्स के बिना Apple अपनी सफलता बरकरार नहीं रख पाएगी, लेकिन कुक ने कंपनी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. उनके नेतृत्व में iPhone, Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स की सफलता ने Apple के कारोबार को काफी आगे बढ़ाया.

अब कुक Apple के CEO नहीं हैं. सितंबर 2026 में उन्होंने यह पद छोड़ दिया था और उनकी जगह जॉन टर्नस ने जिम्मेदारी संभाली. इसके बाद कुक कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बन गए. सप्लाई चेन, ग्लोबल मैन्युफैक्चरिंग और बड़े स्तर पर कारोबार संभालने का उनका अनुभव Nvidia के लिए उपयोगी हो सकता है.

Nvidia के CEO की रेस में सिर्फ टिम कुक ही नहीं

Nvidia के अगले CEO की चर्चा में कंपनी के अंदर और बाहर के कई बड़े नाम भी शामिल हैं. इनमें सबसे प्रमुख नाम इयान बक का है. वह Nvidia में बड़े डेटा सेंटर और हाईपरफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से जुड़े कारोबार को संभालते हैं. कंपनी के CUDA सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म को विकसित करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है. इसी तकनीक की मदद से Nvidia के GPU का इस्तेमाल AI और दूसरी जटिल कंप्यूटिंग जरूरतों के लिए किया जाता है.

दूसरा नाम कंपनी की CFO कोलेट क्रेस का है. वह Nvidia के वित्तीय कामकाज और निवेशकों के साथ बातचीत की जिम्मेदारी संभालती हैं. इसके अलावा चिप कंपनी Arm के CEO रेने हास का नाम भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल है. वह पहले Nvidia में काम कर चुके हैं और चिप इंडस्ट्री का लंबा अनुभव रखते हैं.

इसके अलावा भारत में जन्मे जय पुरी का नाम भी इस रेस शामिल है, जिन्होंने एनवीडिया में दो दशकों से अधिक समय तक वरिष्ठ नेतृत्व पदों पर काम किया है. जय पुरी अगस्त 2026 में अपने कार्यकारी पद से हट गए थे और अब कंपनी में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में काम कर रहे हैं.

Nvidia के लिए आसान नहीं होगी नए CEO की राह

Nvidia आज AI चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल है. दुनिया की कई बड़ी टेक कंपनियां अपने AI मॉडल और डेटा सेंटर के लिए Nvidia के चिप्स पर निर्भर हैं. कंपनी की इस सफलता में जेनसन हुआंग की बड़ी भूमिका रही है. उन्होंने 1993 में Nvidia की शुरुआत की थी और तीन दशक से ज्यादा समय से कंपनी का नेतृत्व कर रहे हैं. ऐसे में नए CEO के सामने कंपनी की सफलता को आगे बढ़ाने की बड़ी चुनौती होगी. उसे AI तकनीक, चिप कारोबार, अंतरराष्ट्रीय बाजार और अमेरिकाचीन के बीच बढ़ते तकनीकी तनाव को भी समझना होगा. अब सबकी नजर Nvidia के बोर्ड के फैसले पर है कि कंपनी की कमान किसे सौंपी जाती है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY