गुरुवार, 12 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘मुझसे शादी करो…’ कहकर ट्रक के आगे खड़ी हो गई युवती, कानपुर में प्रेम प्रसंग का हाईवोल्टेज ड्रामा​ | UP IPS Transfer: उत्तर प्रदेश में 2 IPS अधिकारियों के ट्रांसफर, अजय कुमार साहनी और मुनिराज को मिली नई जिम्मेदारी​ | मुस्लिम ने शिक्षा का मंदिर बनाया, यही गलती थी… ED रिमांड पर बोले आजम खान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

चली गई Nvidia CEO की जॉब तो कौन देगा नौकरी? एलन मस्क ने दिया शानदार जवाब​

कथित चीनी जासूस महिला के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब जेनसन हुआंग की कंपनी की ही कर्मचारी के साथ दूसरे अफेयर की बात सामने आई है. इसका असर ये हुआ है कि कंपनी का मार्केट कैप करीब आधा ट्रिलियन अमेरिकी […]

कथित चीनी जासूस महिला के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में आए Nvidia के CEO जेनसन हुआंग की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं. अब जेनसन हुआंग की कंपनी की ही कर्मचारी के साथ दूसरे अफेयर की बात सामने आई है. इसका असर ये हुआ है कि कंपनी का मार्केट कैप करीब आधा ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा घट गया है. बताया जा रहा है कि अब जेनसन हुआंग का CEO बने रहना मुश्किल है. इस बीच जेनसन हुआंग को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. लेकिन इस ट्रोलिंग में टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के प्रमुख एलन मस्क की एंट्री हो गई है.

मस्क ने जेनसन हुआंग को लेकर चल रहे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए कहा कि अगर उन्हें जेनसन हुआंग को नौकरी देने का मौका मिला, तो यह उनके लिए सम्मान की बात होगी. दरअसल, एक यूजर ने मस्क से कहा था कि उन्हें जेनसन हुआंग को अपनी कंपनी में नौकरी देनी चाहिए. इस पर मस्क ने जवाब दिया, ‘यह मेरे लिए सम्मान की बात होगी.’

@zerohedge That would be an honor

— Elon Musk November 12, 2026

अमेरिका की राजनीति में बढ़ाई हलचल

जेनसन हुआंग के इस मामले ने अमेरिका में भी राजनीतिक और कारोबारी हलचल बढ़ा दी है. अमेरिकी सांसदों ने इस बात पर चिंता जताई है कि क्या हुआंग के एक कारोबारी महिला एलिस हुआंग के साथ कथित संबंधों का इस्तेमाल चीन ने अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां हासिल करने के लिए किया हो सकता है. एलिस हुआंग मेगास्पीड इंटरनेशनल की संस्थापक हैं. उन पर चीन की खुफिया एजेंसियों से संभावित संबंध होने का संदेह जताया गया है. हालांकि, इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है.

अमेरिकी सांसदों ने यह भी सवाल उठाया है कि कहीं चीन ने जेनसन हुआंग को प्रभावित करने के लिए ‘हनीपॉट’ जैसी रणनीति का इस्तेमाल तो नहीं किया. हनीपॉट एक ऐसी कथित रणनीति है, जिसमें किसी व्यक्ति को निजी संबंधों के जरिए अपने प्रभाव में लेने की कोशिश की जाती है. सांसद यह भी जानना चाहते हैं कि क्या इस कथित रिश्ते का अमेरिका के उस फैसले पर कोई असर पड़ा था, जिसके तहत चीन को एडवांस AI चिप बेचने की अनुमति दी जाती है.

हुआंग का दूसरा अफेयर भी आया सामने

रिपोर्ट के मुताबिक, हुआंग ने भी शादी के बाद अफेयर होने की बात स्वीकार की है. उन्होंने सोमवार और मंगलवार को कर्मचारियों के साथ हुई बैठकों में भी इस मामले पर चर्चा की थी. इसके बाद Nvidia के बोर्ड ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. यह जांच अमेरिकी लॉ फर्म वॉचटेल, लिप्टन, रोसेन एंड काट्ज को सौंपी गई है.

इस बीच, द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक अलग रिपोर्ट में हुआंग के एक दूसरी अफेयर का भी जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार, उनका Nvidia की हेल्थकेयर वाइस प्रेसिडेंट किम्बर्ली पॉवेल के साथ भी संबंध था. पॉवेल सीधे हुआंग को रिपोर्ट करती हैं. अखबार के मुताबिक, मार्च में सैन जोस, कैलिफोर्निया में आयोजित Nvidia कॉन्फ्रेंस के दौरान दोनों को एक होटल में वीडियो में करीब आते हुए देखा गया था.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY