बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
नमो भारत ट्रेन ने बना दिया नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ से ज्यादा लोगों ने किया सफर​ | Uttarakhand IAS PCS Transfer: उत्तराखंड में 10 IAS और 16 PCS अधिकारियों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें लिस्ट​ | Khajanchi Birthday: नोटबंदी के दौरान बैंक की लाइन में जन्मा खजांची हुआ 10 साल का, अखिलेश यादव ने मनाया बर्थडे, BJP को दी ये सलाह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

एक पेड़, क्रिकेट और अगाथा क्रिस्टी: बार्टन क्लब की 100 साल पुरानी विरासत​

इंग्लैंड का बार्टन क्रिकेट क्लब 100 साल पूरे कर रहा है। जानिए क्लब के लोगो में शामिल ओक के पेड़ का अगाथा क्रिस्टी और उनके क्रिकेट प्रेम से क्या है अनोखा रिश्ता। ये सुनने में अजीब लगेगा लेकिन सच है। एक क्लब के क्रिकेट बैज पर बना पेड़, दो इंग्लिश परंपराओं, क्रिकेट और क्राइम फिक्शन […]

इंग्लैंड का बार्टन क्रिकेट क्लब 100 साल पूरे कर रहा है। जानिए क्लब के लोगो में शामिल ओक के पेड़ का अगाथा क्रिस्टी और उनके क्रिकेट प्रेम से क्या है अनोखा रिश्ता।

ये सुनने में अजीब लगेगा लेकिन सच है। एक क्लब के क्रिकेट बैज पर बना पेड़, दो इंग्लिश परंपराओं, क्रिकेट और क्राइम फिक्शन के अनोखे मिलन का प्रतीक है।

इस स्टोरी की चर्चा की वजह, भारत में कहीं न छपी, ये खबर है कि बार्टन क्रिकेट क्लब उस मुकाम पर है जिसे हर क्रिकेट क्लब पाना चाहेगा, यानि कि 100 साल का सफर। इंग्लैंड में डेवोन का यह क्लब इस साल अपनी शताब्दी का जश्न मना रहा है। ये टॉरक्वे में क्रिकेट, खिलाड़ियों, परिवारों और कम्युनिटी लाइफ के 100 साल का जश्न है। इस जश्न में कई पीढ़ियों के पुराने खिलाड़ी और सदस्य शामिल हो रहे हैं और जो प्रोग्राम इस मौके पर हो रहे हैं उनमें टॉरक्वे यूनाइटेड के फुटबॉलरों के साथ एक टी20 मैच भी खेलना है।

इस सब के अतिरिक्त बार्टन क्रिकेट क्लब के साथ एक और खास और अनोखी बात जुड़ी है। इसके लोगो को देखिए, ये एक पेड़ है। यह सिर्फ सजावट के लिए बना निशान नहीं, वह पेड़ है जिसकी अपनी एक शानदार स्टोरी है। ये पेड़ इसी क्लब के ग्राउंड में था और ये पेड़ ही इस 100 साल पुराने क्रिकेट क्लब को दुनिया की सबसे क्राइम लेखिकाओं में से एक से जोड़ता है। विश्वास कीजिए, यह पेड़ “क्राइम की रानी” अगाथा क्रिस्टी से जुड़ा है। कोई मानेगा नहीं पर ये सच है कि बचपन में उन्हें क्रिकेट से बड़ा लगाव था।

अगाथा क्रिस्टी का जन्म 1890 में टॉरक्वे में हुआ और वह डेवोन के समुद्र के किनारे बसे इस शहर में पलीबढ़ीं। आपको बता दें कि इंग्लैंड से फ्रांस और यूरोप के अन्य देशों में जाने का रास्ता डेवोन से ही है। उनके पिता फ्रेडरिक अल्वा मिलर, क्रिकेट के शौकीन थे। इसलिए अगाथा को भी शुरू से क्रिकेट समझ आ गया। मिलर वास्तव में उस टॉरक्वे क्रिकेट क्लब से जुड़े हुए थे जिसका ग्राउंड क्रिकेट फील्ड रोड पर था। बाद में वही ऐतिहासिक ग्राउंड, बार्टन क्रिकेट क्लब का ग्राउंड बन गया।

मिलर खुद खेले, स्कोरिंग भी करते थे और बाद में क्लब के वाइसप्रेसिडेंट और प्रेसिडेंट भी बने। उनकी बेटी, मैचों के दौरान, अक्सर उनके साथ रहती थी। इस तरह कम उम्र से ही अगाथा ने न सिर्फ क्रिकेट देखा, खुद स्कोरिंग करना भी सीख लिया। बड़े ध्यान से स्कोरिंग करती थीं ताकि अंपायर का कोई इशारा छूट न जाए। इस तरह स्कोरिंग में अपने पिता की मदद करती थीं। कई जानकार ये मानते हैं कि बाद में अपने क्राइम नॉवल में हरक्यूल पोइरोट और मिस मार्पल के लिए सुराग ढूंढने वाली उनकी खूबी की देन क्रिकेट के मैच की स्कोरिंग ही थी क्योंकि उसमें भी फोकस हर बारीकी को रिकॉर्ड करने पर था।

अब बात करते हैं उस पेड़ की जिसकी फोटो क्लब का लोगो बनी। ये बाउंड्री के करीब, ओक का एक बड़ा पेड़ था। लोग इसकी छाया में बैठ, मैच देखते थे। ये धीरेधीरे बड़ी मशहूर जगह बन गई। अगाथा भी यहीं से क्रिकेट देखती थी और स्कोरिंग करती थी। बाद में जब अगाथा पूरी दुनिया में अपने जासूसी नॉवल के लिए मशहूर हुई तो डेवोन के लोगों ने उन्हें याद करते हुए, इस पेड़ को “अगाथा क्रिस्टी ओक” कहना शरू कर दिया। वह पुराना ओक का पेड़ सालों तक इस क्रिकेट ग्राउंड के बदलते इतिहास को देखता रहा।

जब शुरू वाला टॉरक्वे क्रिकेट क्लब खत्म हो गया तो बार्टन क्रिकेट क्लब, उस क्रिकेट फील्ड रोड के ग्राउंड से जुड़ गया। इसलिए, इस ग्राउंड के साथ अगाथा क्रिस्टी के बचपन और उनके पिता के क्रिकेट करियर की कई स्टोरी जुड़ी हैं। वह पेड़ इस विरासत का हिस्सा और गवाह बन गया। इसलिए ही बार्टन क्रिकेट क्लब ने उस पेड़ की फोटो को अपने क्लब का लोगो बना लिया। तो, इस तरह से बार्टन के बैज पर बना पेड़ असल में क्रिकेट के इतिहास का एक हिस्सा है।

आज, हर कोई अगाथा क्रिस्टी को एक महान नॉवेलिस्ट के तौर पर याद करता है। सच ये है कि कि क्रिकेट में स्कोरिंग करते हुए हर फैक्ट को सिलसिलेवार नोट करने की जो आर्ट उन्होंने सीखी, शायद उसी ने उन्हें बाद में एक महान डिटेक्टिव नॉवेलिस्ट बनाया। वह एक ऐसी लेखिका बनीं जिनकी स्टोरी की खूबी इस बात पर टिकी होती थी कि पढ़ने वाले क्या क्या नोट कर रहे हैं और क्याक्या उनसे छूट रहा है। इसी से वे सुराग जोड़ती जाती थीं।

और एक खास बात, क्रिकेट के साथ क्रिस्टी का रिश्ता बचपन के साथ ही खत्म नहीं हुआ। पूरी जिंदगी क्रिकेट में उनकी रूचि रही और इसका मजा लिया। डेवोन में, ग्रीनवे में, उनका घर था और जब भी परिवार के लोग और मेहमान इकट्ठे होते थे तो अक्सर क्रिकेट खेलते थे और क्रिस्टी खुद उसमें शामिल होती थीं। उनके पोते मैथ्यू प्रिचर्ड को जब लॉर्ड्स में मैच के लिए ईटन फर्स्ट इलेवन का कप्तान बनाया तो वे बड़ी खुश हुई थीं। सुनने में अजीब लगेगा पर ये सच है कि एक समय वेस्टइंडीज और इंग्लैंड की अंडर19 सीरीज को ‘अगाथा क्रिस्टी अंडर19 टेस्ट सीरीज’ के नाम से खेलते थे।

ओक का वह पेड़ अब नहीं रहा। उम्र के साथ वह खराब हो रहा था। उसे बचाने की कोशिश भी की पर जुलाई 2018 में जब खूब गर्मी के दिन थे तो उसका एक बड़ा हिस्सा गिर गया। सुरक्षा कारणों से, उस ऐतिहासिक पेड़ को आखिरकार हटा दिया गया। उसकी तस्वीर बहरहाल बनी रही। और इसलिए बार्टन क्रिकेट क्लब के लोगो पर बना पेड़ इतना खास महत्व रखता है।

यह उस ग्राउंड की याद दिलाता है जहां युवा अगाथा क्रिस्टी क्रिकेट देखती थीं, जहां उनके पिता लोकल क्लब से कई भूमिका में जुड़े थे और जहां उन्होंने खुद स्कोरिंग की बारीकियों वाली आर्ट सीखी थी।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY