मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​

Census 2026: जनगणना की प्रक्रिया में अब नागरिकों को अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा। लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद ही परिवार की जानकारी भर सकेंगे। स्वगणना की यह प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन […]

Census 2026: जनगणना की प्रक्रिया में अब नागरिकों को अपने परिवार का ब्योरा दर्ज कराने के लिए सरकारी कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा। लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए खुद ही परिवार की जानकारी भर सकेंगे। स्वगणना की यह प्रक्रिया 16 नवंबर से शुरू होकर 30 नवंबर तक चलेगी। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल भी निर्धारित किया गया है।

मोबाइल से ऐसे कर सकेंगे स्वगणना

स्वगणना के लिए नागरिकों को se.census.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। यहां उत्तर प्रदेश का चयन करने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। OTP सत्यापन पूरा होने पर परिवार की जानकारी भरने का विकल्प मिलेगा।

40 सवालों के जवाब भी देने होंगे

पोर्टल पर परिवार के सभी सदस्यों का विवरण दर्ज करना होगा। इसके साथ ही पूछे गए 40 सवालों के जवाब भी देने होंगे। नागरिकों को मानचित्र पर अपने घर की लोकेशन चिह्नित कर निवास स्थान की पुष्टि करनी होगी।

जानकारी सबमिट करने पर मिलेगी SE ID

स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नागरिकों को 11 अंकों की विशेष पहचान संख्या यानी SE ID मिलेगी। इसे संभालकर रखना जरूरी होगा। जब जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे, तब उन्हें यह ID दिखानी होगी। इसके आधार पर कर्मचारी ऑनलाइन दर्ज जानकारी का मिलान करेंगे।

सबमिट करने से पहले जांच लें जानकारी

स्वगणना पोर्टल पर एक बार जानकारी सबमिट करने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। इसलिए अंतिम सबमिशन से पहले परिवार के सभी सदस्यों और अन्य जानकारियों को अच्छी तरह जांचने की सलाह दी गई है।

वहीं, मोबाइल नंबर बदलने या वर्तमान निवास स्थान अलग होने की स्थिति में भी नए विवरण के साथ स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। इस व्यवस्था का उद्देश्य जनगणना में लोगों की भागीदारी बढ़ाना और जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया को आसान बनाना है।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY