मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Census 2026: 16 नवंबर से शुरू होगी जनगणना की स्वगणना, घर बैठे मोबाइल से भर सकेंगे परिवार का ब्योरा, जानें पूरी प्रक्रिया​ | Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक पर गिरा बिजली का पोल, 13 ट्रेनें डायवर्ट; 3 रद्द… 7 घंटे से यात्री परेशान​

Mirzapur Railway News: मिर्जापुर में मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा होतेहोते टल गया. मिर्जापुर रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और इसकी वजह से दिल्लीहावड़ा रूट की डाउन लाइन पर बिजली का खंभा गिर गया. घटना […]

Mirzapur Railway News: मिर्जापुर में मंगलवार शाम रेलवे ट्रैक पर बड़ा हादसा होतेहोते टल गया. मिर्जापुर रेलवे स्टेशन और झिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेलवे लाइन के निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और इसकी वजह से दिल्लीहावड़ा रूट की डाउन लाइन पर बिजली का खंभा गिर गया. घटना के समय गोंदियाबरौनी एक्सप्रेस के वहां से गुजरने की आशंका थी, लेकिन ट्रेन इसकी चपेट में आने से बालबाल बच गई. हादसे के बाद रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया.

शाम 6:20 बजे से डाउन लाइन पर परिचालन बंद

मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना रेलवे अधिकारियों को मिली. इसके बाद एहतियात के तौर पर डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन तत्काल रोक दिया गया. इस रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रयागराज से मिर्जापुर और मुगलसराय से मिर्जापुर के बीच अलगअलग स्टेशनों पर रोक दी गईं. वहीं, अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है.

रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं. तकनीकी टीमें गिरे हुए बिजली के खंभे को हटाने और ट्रैक को दोबारा चालू करने में जुटी हैं. रेलवे प्रशासन का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डाउन लाइन पर परिचालन तभी शुरू किया जाएगा, जब ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित हो जाएगा.

13 ट्रेनों का रूट बदला, 3 ट्रेनें निरस्त

रेलवे ने हादसे के बाद यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के परिचालन को व्यवस्थित रखने के लिए कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है. रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 ट्रेनों को कानपुर सेंट्रललखनऊपंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाने का फैसला किया गया है. इसके अलावा कुछ ट्रेनों को प्रयागराज जंक्शनप्रयागराज रामबागबनारस के रास्ते भेजा जा रहा है.

प्रयागराज जंक्शनप्रयागराज रामबागबनारस मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में 12274, 12398, 12368 और 12947 शामिल हैं. इसके अलावा 26505, 12167 और 22971 को भी इसी वैकल्पिक रास्ते से चलाया जा रहा है. वहीं, 12878, 09427, 04478, 04078, 09725, 04088, 12436, 12394, 03436, 04404, 22362, 04052 और 12260 को कानपुर सेंट्रललखनऊपंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते डायवर्ट किया गया है.

रेलवे की ओर से तीन ट्रेनों को निरस्त किए जाने की जानकारी दी गई है. इनमें गाड़ी संख्या 63238 भी शामिल है. यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर खड़ी थी.

विंध्याचल स्टेशन पर रोकी गई ट्रेन, 7 घंटे से परेशान यात्री

रेलवे ट्रैक पर परिचालन बंद होने का असर यात्रियों पर भी पड़ा है. प्रयागराज से चोपन जाने के लिए निकली ट्रेन को विंध्याचल स्टेशन पर ही रोक दिया गया. इसके चलते ट्रेन में सवार यात्री घंटों से परेशान हैं. यात्रियों को न तो आगे जाने का रास्ता मिल रहा है और न ही उन्हें परिचालन बहाल होने का स्पष्ट समय बताया जा रहा है.

स्टेशनों पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्रियों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों की तलाश कर रहे हैं. महिला यात्रियों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है. इस दौरान महिला यात्री सानी, यात्री दुर्गा प्रसाद और भूपत सिंह ने भी अपनी परेशानी बताई. उनका कहना है कि ट्रेनें लंबे समय से खड़ी हैं और सफर को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है.

रेलवे की तकनीकी टीमें मौके पर, सुरक्षा के बाद ही चलेगी ट्रेन

रेलवे के पीआरओ अमित कुमार सिंह ने बताया कि मिर्जापुरझिंगुरा रेलखंड के बीच तीसरी रेल लाइन और ट्रैक से जुड़े निर्माण कार्य के दौरान शाम 6:20 बजे मिट्टी धंसने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी. उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए डाउन लाइन पर परिचालन बंद कर दिया गया है. वहीं अप लाइन पर ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी है. रेलवे के संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर मौजूद हैं और स्थिति पर लगातार नजर रख रही हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY