बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Renault Kiger को Global NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 4-स्टार रेटिंग, अब पहले से कितनी सुरक्षित हुई SUV?​

कार खरीदते समय उसका डिजाइन और फीचर्स देखना जितना जरूरी है, उतना ही ध्यान उसकी सेफ्टी पर देना भी जरूरी है. खासकर दुर्घटना के समय कार यात्रियों को कितनी सुरक्षा देती है, यह जानना बेहद अहम होता है. इस मामले में Renault Kiger ने पहले के मुकाबले काफी सुधार किया है. Global NCAP के नए […]

कार खरीदते समय उसका डिजाइन और फीचर्स देखना जितना जरूरी है, उतना ही ध्यान उसकी सेफ्टी पर देना भी जरूरी है. खासकर दुर्घटना के समय कार यात्रियों को कितनी सुरक्षा देती है, यह जानना बेहद अहम होता है. इस मामले में Renault Kiger ने पहले के मुकाबले काफी सुधार किया है. Global NCAP के नए क्रैश टेस्ट में SUV को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए चार स्टार मिले हैं. इससे पहले इसे सिर्फ दो स्टार मिले थे. हालांकि, बच्चों की सेफ्टी के मामले में इसे तीन स्टार मिले. चलिए आपको बताते हैं कंपनी ने नए मॉ़डल में क्याक्या बदलाव किए हैं.

पहले के मुकाबले बढ़ाई गई सेफ्टी

Global NCAP ने पहले के जिस मॉडल का क्रैश टेस्ट किया था, उसमें केवल दो एयरबैग मिलते थे. उस समय कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और ESC जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी मौजूद नहीं थे. इसके चलते SUV को एडल्ट सेफ्टी में दो स्टार और बच्चों की सुरक्षा के लिए सिर्फ एक स्टार मिला था. इस नतीजे के बाद Renault ने कार के सेफ्टी फीचर्स को बेहतर बनाया और नए मॉडल को दोबारा टेस्ट के लिए भेजा.

अब छह एयरबैग मिलते हैं स्टैंडर्ड

अपडेटेड में कंपनी ने छह एयरबैग स्टैंडर्ड कर दिए हैं. इसके अलावा ESC, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और पैदल चलने वालों की सुरक्षा से जुड़े फीचर्स भी शामिल किए गए हैं. इन बदलावों का असर क्रैश टेस्ट के नतीजों में देखने को मिला. अब कार को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में चार स्टार और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में तीन स्टार मिले हैं.

साइड इम्पैक्ट टेस्ट में कैसा रहा प्रदर्शन?

साइड इम्पैक्ट टेस्ट के दौरान कार का एक दरवाजा खुल गया, जिसकी वजह से कुछ अंक कम हो गए. इस टेस्ट में सिर, पेट और पेल्विस को अच्छी सुरक्षा मिली, जबकि छाती को पर्याप्त सुरक्षा मिली. साइड पोल टेस्ट में छाती की सुरक्षा सीमित पाई गई. तीन साल के बच्चे के डमी को साइड इम्पैक्ट में सिर टकराने के कारण कोई अंक नहीं मिला. दूसरी ओर, 18 महीने के बच्चे के डमी ने दोनों टेस्ट में अच्छा प्रदर्शन किया.

पैदल चलने वालों की सुरक्षा का भी रखा ध्यान

Global NCAP के मुताबिक, अपडेटेड Renault Kiger ने पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े UN127 नियमों को पूरा किया है. इसके अलावा SUV ESC और सीटबेल्ट रिमाइंडर से जुड़े नियमों पर भी खरी उतरी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY