Retired IAS Rakesh Agrawal Murder Case Update: भोपाल के रातीबड़ में हुए 30 सितंबर को हुए आईएएस मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने आरोपी वरुण कुमार को आगरा से गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल लाते समय पुलिस गिरफ्त से भागने में उसका शॉर्ट एनकाउंटर भी हुआ। आपको बता दें पुलिस के सामने आरोपी ने हत्या करने की जो वजह बताई उसे सुनकर आप चौंक जाएंगे। आरोपी के अनुसार राकेश अग्रवाल ने उसे गाली दी थी जिसके बाद उसने आईएएस का मर्डर कर दिया।

पुलिस से उल्टा पूछा, आग लगाने की कोशिश की थी लगी क्यों नहीं
आरोपी ने पुलिस को बताया कि आईएएस गाली देते थे, इसलिए मारा। इतना ही नहीं केयर टेकर की हत्या वाले दिन भी किसी बात को लेकर उसे फटकारा था। इसके बाद गुस्से में आकर वरुण कुमार ने हत्या कर दी। हत्यारे वरुण ने उल्टा पुलिस से पूछा से, घर में आग लगाने की कोशिश की थी, लगी क्यों नहीं।
30 सितंबर को हुई थी राकेश अग्रवाल की हत्या
रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल का शव 30 सितंबर की सुबह भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के सूरज नगर उनके घर में मिला था। धारदार हथियार से गला रेतकर उनकी हत्या की गई थी। घटना के बाद घर की अलमारियों के ताले टूटे मिले थे। घर से नकदी, जेवरात और मोबाइल फोन गायब होने की जानकारी भी सामने आई थी। पुलिस की जांच में वरुण कुमार नाम के केयर टेकर पर शक जताया गया था, जो घटना के बाद से फरार है।
संबंधित ख़बरें पढ़े: